एक्सप्लोरर

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी, बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से निकला आदेश

Bihar News: पुलिस मुख्यालय से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें. बता दें कि कटिहार और किशनगंज से बांग्लादेश की सीमा सटी हुई है.

Bihar News: बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarter) की ओर से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है. सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. मंगलवार (06 अगस्त) को जारी किए गए कहा गया है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति-वस्तु दिखे तो इसकी जानकारी दें. लोगों से कहा गया है कि तत्काल टोल फ्री नंबर पर 14432 या डायल 112 पर जानकारी दें.

24 घंटे निगरानी रखने का आदेश

स्थानीय थाना को भी जानकारी देने की अपील की गई है. जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें. सीमावर्ती इलाकों में पुलिस सघन तलाशी अभियान में जुट गई है. सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है. बता दें कि कटिहार और किशनगंज से बांग्लादेश की सीमा सटी हुई है. पुलिस को 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है. 

मुख्यालय से निकले आदेश के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है. सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है. हालांकि इसके पहले बीते सोमवार से ही भारत-बांग्लादेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी. बीएसएफ के जवान अलर्ट मोड पर थे. अब बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से भी आदेश जारी हो गया है.

बांग्लादेश में क्या हुआ है?
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दिया और फिर मुल्क छोड़कर देश से भाग गईं. बांग्लादेश की कमान वहां की सेना के हाथों में आ गई है. इसे तख्तापलट के तौर पर देखा जा रहा है. लगातार नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. बांग्लादेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार ने बैठक बुलाई थी. संसद भवन परिसर में यह सर्वदलीय बैठक हुई. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई बड़े नेता शामिल रहे. इस घटना पर हर स्तर से नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- क्रीमी लेयर पर JDU के मंत्री का बड़ा बयान, महेश्वर हजारी बोले- 'न्यायपालिका से हो इसकी शुरुआत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget