एक्सप्लोरर

बिहार में शिक्षकों की होगी बंपर बहाली, आंगनबाड़ी में LPG सिलेंडर पर बनेगा खाना, कैबिनेट में 45 एजेंडों पर लगी मुहर

Nitish Kumar Cabinet Meeting: पूर्णिया, बेतिया, शिवहर, बोधगया, सीतामढ़ी और जहानाबाद में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की स्वीकृति दी गई है. इन शहरों के ड्रेनेज सिस्टम पर लगभग 454 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार (19 सितंबर) को कैबिनेट की बैठक हुई. मंत्री परिषद की बैठक में कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट में लिए गए फैसले के अनुसार बिहार सरकार (Bihar Government) शिक्षकों की बंपर बहाली निकालेगी. कक्षा 6 से 12वीं तक कुल 69 हजार 692 शिक्षक पद का क्रिएशन किया है.

बिहार लोक सेवा आयोग लेगा परीक्षा

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त नियमावली 2023 के तहत शिक्षक की नियुक्ति होगी. प्लस टू में कुल 31 हजार 982, हाई स्कूल में कुल 18,830 और मध्य विधायक में कुल 18 हजार 880 शिक्षकों के पद सृजित किए गए हैं. बिहार लोक सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा कराकर शिक्षक नियुक्त करेगा.

शिक्षा सेवक, विकास मित्र और सैप जवान का पैसा बढ़ा

शिक्षा सेवक का मानदेय बढ़ा है. 11 हजार रुपये प्रति माह से बढ़ाकर इसे 22 हजार कर दिया गया है. हर वर्ष 5 फीसद वार्षिक वृद्धि होगी. विकास मित्रों के मानदेय में भी इजाफा किया गया है. 13 हजार 700 प्रति माह से बढ़ाकर 25 हजार किया गया है. सैप (SAP) जवानों के मानदेय में भी इजाफा किया गया है. जूनियर कमीशंड ऑफिसर को 20 हजार 700 की जगह अब 23 हजार 800 रुपये मिलेंगे. वहीं सैप जवानों का मानदेय 17 हजार 250 से बढ़ाकर 19 हजार 800 कर दिया गया है.

हिंदी में भी दायर की जा सकती है एफिडेविट

रसोइयों का मानदेय 13 हजार 110 से 15 हजार 100 किया गया है. पूर्णिया, बेतिया, शिवहर, बोधगया, सीतामढ़ी और जहानाबाद में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की स्वीकृति दी गई है. इन शहरों के ड्रेनेज सिस्टम पर लगभग 454 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पटना हाईकोर्ट में अब सिर्फ हिंदी में भी एफिडेविट दायर की जा सकती है.

बिहार के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे सुधा दूध पिएंगे. लकड़ी और गोइठे से आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना नहीं बनेगा. सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया कराएगी. आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को सुधा मिल्क पाउडर के दूध दिए जाएंगे. एक बच्चे को 100 एमएल दूध मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिलाओं को कांग्रेस क्यों नहीं दिला सकी आरक्षण? सुशील मोदी ने लिया इस बड़े नेता का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget