एक्सप्लोरर

दीपावली और छठ पर दिक्कत नहीं! नीतीश सरकार ने दी बसों के किराए में भारी छूट, बुकिंग शुरू

Festival 2025: भागलपुर-अंबाला रूट के लिए एसी स्लीपर बस के किराए पर सरकार 1,113 रुपये छूट देगी. बस का कुल भाड़ा 3,603 रुपये है, जिसमें से यात्रियों को मात्र 2,490 रुपये का भुगतान करना होगा.

दीपावली और छठ पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों का नीतीश सरकार पूरा ख्याल रख रही है. सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पीपीपी मोड में 50-60 सीटों की क्षमता वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बसों का संचालन करने जा रहा है. ये बसें बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी. सबसे बड़ी बात है कि बसों के किराए में भारी छूट दी जा रही है. बुकिंग भी आज (सोमवार) से शुरू हो गई है. 

भागलपुर-अंबाला रूट के लिए एसी स्लीपर बस के किराए पर सरकार 1,113 रुपये छूट देगी. बस का कुल भाड़ा 3,603 रुपये है, जिसमें से यात्रियों को मात्र 2,490 रुपये का भुगतान करना होगा. इसी तरह नॉन-एसी बस के लिए 632 रुपये की छूट तय की गई है और यात्रियों को 1490 रुपये किराया देना होगा, जबकि बस का कुल किराया 2,122 रुपये है.

पटना से दिल्ली के लिए बस का किराया देखें

अगर आपको पटना से दिल्ली एसी बस से जाना है तो किराए पर सरकार 619 रुपये सब्सिडी वहन करेगी. एसी बस का किराया 1,873 रुपये है, जिसमें से यात्री को मात्र 1,254 रुपये देने होंगे. नॉन-एसी बस के किराए पर सरकार 394 रुपये छूट देगी. यात्रियों को 1,133 रुपये देने होंगे. बस का वास्तविक किराया 1,527 रुपये है. एसी स्लीपर बस के कुल किराए पर सरकार 919 रुपये छूट देगी. बस का किराया 2,812 रुपये है, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे.

इन पांच राज्यों के लिए सस्ती बस सेवा लागू

दिल्ली: अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल से बसें उपलब्ध होंगी.

हरियाणा: अररिया, पूर्णिया, मधुबनी, गया, मुजफ्फरपुर, पटना-अंबाला, गुरुग्राम और पानीपत के लिए बसें चलेंगी.

झारखंड: आरा, बिहारशरीफ, पटना, पूर्णिया-बोकारो, धनबाद, रांची, डाल्टनगंज, गुमला और हजारीबाग के लिए बस सेवा.

उत्तर प्रदेश: छपरा, देवरिया, गया, किशनगंज, पटना-बलिया, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, सारनाथ और वाराणसी के लिए बसें. 

पश्चिम बंगाल: औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, छपरा, फारबिसगंज, गया, गोपालगंज, हिसुआ, जोगबनी, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पटना, ठाकुरगंज और वजीरगंज से कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर के लिए बसें. इन सभी शहरों से बसों का परिचालन रोजाना किया जाएगा.

एक सितंबर से टिकट बुकिंग शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए एक सितंबर से बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर टिकट बुकिंग शुरू होगी. इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget