एक्सप्लोरर

Bihar News: BPSC विवादों में रहे परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार को मिली पदोन्नति, छात्रों ने कहा- पहले होनी चाहिए थी जांच 

BPSC: बीपीएससी पेपर लीक मामले लेकर छात्र हंगामा कर रहे थे. छात्र परीक्षा नियंत्रक पर गंभीर आरोप लगा रहे थे. वहीं, सरकार ने परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार को लेकर अधिसूचना जारी की है.

पटना: बीपीएससी (BPSC) पेपर लीक मामले में चर्चा में रहे बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार (BPSC Exam Controller Amarendra Kumar) पर बिहार सरकार मेहरबान हो गई है. अमरेंद्र कुमार को बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक से पदोन्नति कर लखीसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है. बीपीएससी परीक्षा के पेपर लीक के बाद बीपीएससी अभ्यर्थी लगातार परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार को हटाने की मांग कर रहे थे. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा नियंत्रक की मिलीभगत से बीपीएससी का पेपर लीक हुआ है, साथ ही बीपीएससी की पीटी परीक्षा में धांधली का आरोप भी लगाया था.

दो से तीन दिन में करूंगा पदभार ग्रहण- अमरेंद्र कुमार 

छात्रों ने बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार को हटाने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया था. अमरेंद्र कुमार को परीक्षा नियंत्रक से तो हटा दिया गया है लेकिन उन्हें ऊंचे पद पर जिलाधिकारी बनाकर लखीसराय भेजा गया है. वहीं, अमरेंद्र कुमार ने भी एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि परीक्षार्थियों की मांग थी हटाने की ,लेकिन मैं खुद तो नहीं हट सकता था. सरकार ने मुझे हटाया है और अच्छा ही हुआ है. उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुझे लखीसराय में जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है. दो से तीन दिन में जाकर पदभार ग्रहण करूंगा. 

'अमरेंद्र कुमार पर पहले जांच होनी चाहिए'

वहीं, बीपीएससी परीक्षा के आंदोलन में सक्रिय रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि हम लोग की मांग थी कि परीक्षा नियंत्रक को हटाया जाए वह मांग हम लोगों की पूरी हो गई है, लेकिन यह भी ठीक नहीं है कि जिस पर दाग लगा हो, जिन पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा हो, उसको जिलाधिकारी जैसे ऊंचे पद पर पदोन्नति कर ट्रांसफर किया जाए. सरकार की नीयत ठीक नहीं है. अमरेंद्र कुमार पर पहले जांच होनी चाहिए थी, उसके बाद उनका ट्रांसफर होना चाहिए था.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget