एक्सप्लोरर

Bihar News: NHRC ने बिहार सरकार को दिखाया आईना! गया में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर लिया संज्ञान

विशाल दफ्तुआर ने बताया कि इस गंभीर मानवाधिकार हनन मामले में राज्य सरकार ने कोई उचित कार्रवाई अब तक नहीं की है. ऐसे में उन्होंने उचित कार्रवाई के लिए इस मामले में पहल की है. 

पटना: बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना के आढ़तपुर में प्रदेश की पुलिस द्वारा 19 फरवरी को महिलाओं के साथ की गई बेरहमी और दुर्व्यवहार मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है. मशहूर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता और ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन-एचआरयूएफ के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर के पत्र पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने त्वरित कार्रवाई की है.

48 घंटे के अंदर लिया संज्ञान

इस मामले में दफ्तुआर ने गुरुवार 24 फरवरी की शाम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को सूचित किया था और इस संदर्भ में व्यक्तिगत तौर पर भी उन्होंने ऊपरी स्तर पर बातचीत की थी. ऐसे में आयोग ने 48 घंटों की कार्यावधि में इस मामले पर कार्रवाई की है. सोमवार को आढ़तपुर मानवाधिकार हनन मामले को केस के तौर पर रजिस्टर कर लिया गया है.

 

 

Maha Shivratri 2022: पुजारियों की इस परंपरा को लेकर मशहूर है भागलपुर का प्राचीन भोलेनाथ मंदिर, हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु

विशाल ने आयोग को भेजे गए पत्र में लिखा था कि मानवाधिकार हनन के इस घटना पर एनएचआरसी की तत्काल पहल जरूरी है. यह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है. बिहार के गया जिला के बेलागंज थाना के आढ़तपुर गांव में पिछले दिनों पुलिस ने महिलाओं के साथ जैसी बर्बरता बरती, वह अत्यंत गंभीर मानवाधिकार हनन की घटना है. महिलाओं की साड़ी को फाड़कर उनके हाथ बांधे गए. उनसे बर्बरता की गई. यह कड़ी कारवाई का विषय है.

विशाल दफ्तुआर ने बताया कि इस गंभीर मानवाधिकार हनन मामले में राज्य सरकार ने कोई उचित कार्रवाई अब तक नहीं की है. ऐसे में उन्होंने उचित कार्रवाई के लिए इस मामले में पहल की है. 

जानें क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि जिले के उक्त गांव में नदी किनारे जिला खनन विभाग द्वारा बालू उठाव को लेकर सीमांकन करने का काम शुरू किया गया था. इसी दौरान ग्रामीण उग्र हो गए थे और इसका विरोध करते हुए पुलिस बल पर पथराव कर दिया था, जिसमें नौ पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गए थे.

घटना के बाद जिला पुलिस की ओर से और सुरक्षाबल जवानों को भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पथराव करने वाले महिला-पुरुष व किशोरियों सहित 10 को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: दो दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव, चप्पल देखने के बाद मौके पर पहुंचे थे लोग

Bihar Budget 2022-23: बिहार बजट की CM नीतीश ने की तारीफ, कहा- आर्थिक विकास को मिलेगी गति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget