एक्सप्लोरर

HAM पार्टी से होगा बिहार का अगला CM? जीतन राम मांझी ने ठोक दिया दावा... 40 सीटें मांगी

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी 'हम' पार्टी की ओर से आयोजित 'गरीब चेतना सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने गया की शेरघाटी सीट पर भी दावा ठोका है.

Jitan Ram Manjhi: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला जारी है. चुनाव और सीटों के बंटवारे में अभी वक्त लगेगा, लेकिन दावे ठोके जाने लगे हैं. बीते रविवार (23 मार्च, 2025) को केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गया के शेरघाटी में एक बयान देकर एनडीए के बीच टेंशन बढ़ा दी है. आगामी विधानसभा चुनाव में मांझी ने 40 सीटों की मांग कर दी है. उन्होंने गया की शेरघाटी सीट पर भी दावा ठोका है.

बीते रविवार को शेरघाटी अनुमंडल के रंगलाल हाई स्कूल मैदान में 'हम' पार्टी की ओर 'गरीब चेतना सम्मेलन' का आयोजन किया गया था. यहां सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने मंच से कहा कि पूरे बिहार में एनडीए के घटक के रूप में उनकी पार्टी को 40 सीट मिलनी चाहिए. उन्होंने लोगों से कहा कि यदि इसमें से 20 सीट भी हमारी पार्टी को जिताएइगा तो बिहार का अगला सीएम हमारी ही पार्टी का होगा. जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नजर हम पर है. 

शेरघाटी को जिला बनाएंगे: जीतन राम मांझी

'गरीब चेतना सम्मेलन' के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कुछ वादे भी किए. उन्होंने कहा कि वे शेरघाटी में अपने पिछले सीएम कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं को फिर से लागू करेंगे. यहां तक कहा कि शेरघाटी को जिला भी बनाएंगे. 

बता दें कि अभी 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है ना कोई चर्चा हुई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मांग से एनडीए में हलचल बढ़ सकती है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो जीतन राम मांझी के बयान के पीछे सिर्फ एक ही वजह है कि वो अभी से एनडीए में प्रेशर बनाने के मूड में दिख रहे हैं. अब देखना होगा कि एनडीए में मांझी की इस मांग का कितना असर होता है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को 'डैमेज' करने में जुटे पशुपति पारस! मिशन 'बीमार' वाले रास्ते पर उतरे, JDU की टेंशन बढ़ी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget