एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को 'डैमेज' करने में जुटे पशुपति पारस! मिशन 'बीमार' वाले रास्ते पर उतरे, JDU की टेंशन बढ़ी

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 20 वर्षों में आज तक बिहार में कोई कल-कारखाना नहीं बना. ऐसे बीमारू व्यक्ति को उखाड़ फेंक देना है.

Pashupati Kumar Paras: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सीएम नीतीश कुमार को डैमेज करने में जुट गए हैं. आरजेडी की तरह वे भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के स्वास्थ्य पर बोलने लगे हैं. रविवार (23 मार्च, 2025) को पशुपति पारस ने बक्सर में मंच से कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री खुद बीमार है. मानसिक रूप से संतुलन ठीक नहीं है. 20 वर्षों में आज तक बिहार में कोई कल-कारखाना नहीं बना. ऐसे बीमारू व्यक्ति को उखाड़ फेंक देना है. नए युग की नई पार्टी को मौका दीजिए.

शराबबंदी से ताड़ी को अलग करने की मांग

पशुपति पारस और प्रिंस राज एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बक्सर के कोरान सराय पहुंचे थे. इस दौरान मंच से पशुपति कुमार पारस ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए शराबबंदी से ताड़ी को अलग करने की मांग की. कहा कि इसे कृषि का दर्जा दीजिए क्योंकि पासी समाज की लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है. वे लोग बेरोजगार हो गए हैं. नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलकर पारस ने जेडीयू की टेंशन बढ़ा दी है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "मैं 243 विधानसभा क्षेत्र में घूम कर अपने संगठन को मजबूत कर रहा हूं. 'चलो गांव की ओर' का नारा देकर मैं गांव-गांव में घूम रहा हूं. सदस्यता अभियान भी चला रहा हूं." बता दें कि आरएलजेपी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस 14 अप्रैल को पार्टी की बड़ी रैली करने की घोषणा कर चुके हैं. यह भी कह चुके हैं कि वे उसी दिन बताएंगे कि 2025 का विधानसभा चुनाव किसके साथ मिलकर लड़ेंगे.

कानून-व्यवस्था पर भी पशुपति पारस ने सवाल उठाया. कहा कि औरंगाबाद में रंजीत पासवान की हत्या हुई, वह पत्रकार थे. सहरसा में शिक्षक राजकुमार पासवान की हत्या हुई. पुलिस अधिकारी की हत्या हो रही है. बिहार सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है. 

दवा-पानी का इंतजाम कर रही बिहार की जनता: प्रिंस राज

दूसरी ओर प्रिंस राज ने भी नीतीश कुमार को बीमारू मुख्यमंत्री बताया. कहा कि बिहार में बीमार सरकार चल रही है, जिसको बीमार व्यक्ति चला रहा है. बिहार की जनता भी समझ रही है. बिहार की जनता दवा-पानी का इंतजाम कर रही है. इस साल के अंत में इंतजाम कर देगी. कानून-व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाया. कहा कि दिनदहाड़े हत्या हो रही है, बैंक लूट हो रही है, महिलाओं की हत्या हो रही है, किसी को भी धमकी देकर गोली मार रहे हैं, इन सब का कारण है कि इस सरकार को बीमार मुखिया चला रहा है. इसे अत्यंत बदलना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: तेज धूप… बढ़ेगा तापमान, बिहार में अब लोगों को सताएगी गर्मी, गोपालगंज में 34 के पार पहुंचा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget