एक्सप्लोरर

New Parliament Building: विपक्ष के रवैया पर BJP ने CM को घेरा, विधानसभा में शिलापट्ट दिखाकर नीतीश सरकार का किया विरोध

Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सहित कई पार्टियां विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं, इसको लेकर बिहार में बीजेपी ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया.

पटना: बीजेपी (BJP) के सभी एमएलए और एमएलसी विधानसभा में शुक्रवार को उस शिलापट्ट के सामने प्रदर्शन किया, जिसे सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के हाथों भवन का उद्घाटन होने की बात कही गई है. बिहार विधानसभा के नये भवन का नीतीश ने अपने हाथों उद्घाटन किया था.  बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन का उद्घाटन नीतीश कुमार ने किया था. इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने नीतीश से सवाल किया कि राज्यपाल से आपने उद्घाटन क्यों नहीं कराया? फिर कैसे आप यह मांग कर रहे हैं कि नई संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराया जाए? आदिवासी दलित शोषित वंचितों के प्रति झूठा प्रेम दिखाना बंद करिये.

शिलापट्ट में राज्यपाल का नाम भी नहीं है- बीजेपी

इस दौरान बीजेपी नेताओं ने बिहार विधानसभा उप भवन का भी शिलापट्ट दिखाया. इसका शिलान्यास कांग्रेस के मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह ने 1989 में किया था. 1994 में फिर मुख्यमंत्री लालू यादव ने उद्घाटन किया था. राज्यपाल से नहीं कराया गया था. शिलापट्ट में राज्यपाल का नाम भी नहीं है. विजय सिन्हा ने स्मृति स्तम्भ के शिलापट्ट को भी दिखाया, तब वह स्पीकर थे. उन्होंने बताया कि शिलान्यास राष्ट्रपति के द्वारा कराया गया था. राज्यपाल को भी आमंत्रित किया गया था. शिलापट्ट में नाम है. स्मृति स्तम्भ का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी ने किया तभी राज्यपाल को मैंने आमंत्रित किया था. शिलापट्ट में यह सब लिखा हुआ है. ये बीजेपी की संस्कृति है. विधानसभा भवन के सौ वर्ष होने पर स्मृति स्तम्भ बना था.

'अब यह लोग ड्रामा कर रहे हैं'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में आरजेडी, कांग्रेस, जेडीयू की सरकार रही हो. हमेशा मुख्यमंत्रियों ने उद्घाटन और शिलान्यास किया. कभी भी राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया गया. अब यह लोग ड्रामा कर रहे हैं कि राष्ट्रपति से नये संसद भवन का उद्घाटन कराया जाए. वहीं, बीजेपी के प्रदर्शन के समय भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था. 

कई विपक्षी पार्टी कर रही है विरोध

बता दें नए संसद भवन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी कर रहे हैं इसलिए जेडीयू-आरजेडी बहिष्कार कर रही है. इसके विरोध में अब बीजेपी बिहार में प्रदर्शन करेगी. वहीं, नये संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी 28 मई को करेंगे. कांग्रेस समेत 20 विपक्षी पार्टी बहिष्कार कर रही है. मांग कर रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उद्घाटन कराया जाए. वह संसद की कस्टोडियन हैं. पीएम इसे राजनीतिक इवेंट बना रहे हैं. राष्ट्रपति को अपमानित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: 'इसमें अगर पड़िएगा तो…', नीतीश कुमार पर खूब बरसे आरसीपी सिंह, विरोधियों को ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget