एक्सप्लोरर

पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 138 जजों का ट्रांसफर और नई नियुक्तियां की हैं. इनमें से 13 जजों को राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में नियुक्त किया गया है.

पेपर लीक से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. स्पेशल जज अनु ग्रोवर बालिगा की जगह अब फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में जज अजय गुप्ता पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे. 

दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) के 138 जजों का बड़े स्तर पर ट्रांसफर और नई नियुक्तियां की हैं. इनमें से 13 जजों को राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में नियुक्त किया गया है. ये जज UAPA, NIA Act, NDPS Act और MCOCA जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई करेंगे.

वहीं पेपर लीक से जुड़े मामले के लिए राउज एवन्यू कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है. जमीन के बदले नौकरी, IRCTC और सोनिया गांधी के वोटर ID जैसे मामलों की सुनवाई कर रहे राउज ऐवन्यू कोर्ट के जज डॉ. विशाल गोगने का भी ट्रांसफर हुआ.

यह भी पढ़ें- केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब

संशोधित कानून को मिली मंजूरी

बता दें कि सार्वजनिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामलों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई के लिए राज्यों को विशेष त्वरित अदालतें गठित करने का अधिकार देने तथा सजा को और कड़ा करने वाले संशोधित कानून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है. शुक्रवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, विधि मंत्रालय ने बताया कि संसद के दोनों सदनों से इस सप्ताह पारित लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी दे दी है.

संशोधित कानून के तहत अब प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामलों की जांच दो महीने के भीतर पूरी करनी होगी. कानून के अनुसार, प्रश्नपत्र लीक कराने या परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने के दोषियों को कम से कम पांच वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष के कारावास तथा 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. संगठित अपराध के मामलों में संशोधित कानून में न्यूनतम सात वर्ष के कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. 

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

Input By : पीटीआई-भाषा से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
Advertisement

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget