एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट मामले में CBI के हिरासत में पटना एम्स के  4 स्टूडेंट्स, डायरेक्टर ने मामले में बताया अपडेट

NEET Paper Leak: नीट मामले में सीबीआई की कार्रवाई को लेकर पटना एम्स के डायरेक्टर डॉ. जीके पॉल ने बताया कि बुधवार को हॉस्टल कॉम्प्लेक्स से सीबीआई टीम 4 स्टूडेंट को लेकर गई है.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम पटना एम्स के चार मेडिकल स्टूडेंट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसमें तीसरे साल के तीन और दूसरे साल का एक स्टूडेंट शामिल है. शक है कि परीक्षा माफियाओं ने इन छात्रों से पेपर सॉल्व कराया था. कुल 10 मेडिकल स्टूडेंट्स से पेपर हल करवाने का शक है, जिसमें छह बिहार और चार झारखंड के हैं. झारखंड में भी सीबीआई की टीम उन छात्रों की तलाश कर रही है. वहीं, इस मामले को लेकर पटना एम्स के डायरेक्टर ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

सीबीआई हिरासत में लिए स्टूडेंट से कर रही है पूछताछ

सीबीआई को शक है कि हजारीबाग से पेपर लीक हुआ और संजीव मुखिया तक पहुंचा. संजीव मुखिया ने प्रश्न पत्र अपने गुर्गे चिंटू और रिश्तेदार रॉकी को मोबाइल पर भिजवाया. चिंटू ने बिहार में और रॉकी ने झारखंड में मेडिकल स्टूडेंट्स से पेपर हल करवाया. उसके बाद अभ्यर्थियों को रटने के लिए दिया गया. इसी लीड पर सीबीआई की टीम काम कर रही है. वहीं, पटना एम्स के जिन स्टूडेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उनके कमरों को सील कर दिया गया है. मोबाइल लैपटॉप को सीबीआई ने जब्त कर ली है.

पटना एम्स के डायरेक्टर ने दी जानकारी

पटना एम्स के डायरेक्टर डॉ. जीके पॉल ने कहा कि बुधवार को हॉस्टल कॉम्प्लेक्स से सीबीआई टीम 4 स्टूडेंट को लेकर गई है. नीट पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए ले गई है. हिरासत में लिए गए छात्रों का नाम चंदन कुमार, राहुल कुमार, करण जैन, कुमार शानू है. बुधवार को सीबीआई 3 बजे चंदन सिंह, कुमार शानू, राहुल कुमार को लेकर गई. एक स्टूडेंट उस समय हॉस्टल में नहीं था. जिसका नाम गौरव जैन है. वह खुद जाकर सीबीआई दफ्तर में रिपोर्ट किया. 

आगे उन्होंने बताया कि यहां आने से पहले कल सीबीआई की टीम स्टूडेंट का फोटो, मोबाइल नंबर हमको भेज चुकी थी. मैंने पूरा सहयोग किया. चारों स्टूडेंट से हम पर्सनली इंटरैक्ट नहीं किए हैं. पेपर हल इन लोगों से कराया गया या नहीं? यह मुझे नहीं पता है. हम लोग भी जांच करेंगे, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी.

ये भी पढे़ं: BJP Meeting: बीजेपी की बैठक से बिहार में सियासी हलचल हुई तेज, क्या कुछ होने वाला है बड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget