एक्सप्लोरर

BJP Meeting: बीजेपी की बैठक से बिहार में सियासी हलचल हुई तेज, क्या कुछ होने वाला है बड़ा?

Bihar BJP News: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार बीजेपी अभी से काफी एक्टिव है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव सहित कई मुद्दों को लेकर बीजेपी ने पटना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की है.

Bihar BJP Meeting: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज (18 जुलाई) से शुरू हो गई है. पटना के एसके मेमोरियल हॉल में बैठक का आयोजन किया गया है. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय नेता शामिल नहीं हुए. विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हो रहा है. इसको लेकर रणनीति बन रही है. मंच पर बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के अलावा बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और सांसद के अलावे कई बड़े नेता पहुंचे हैं.

एसके मेमोरियल हॉल में जुटे बीजेपी के दिग्गज

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एसके मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में शुरु हुई. वहीं, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली है. प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 3,000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में बैठक हो रही है.

कार्यकर्ताओं से सम्राट चौधरी क्या बोले?

बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव के समय विपक्ष ने गलत धारणा लोगों के सामने पहुंचाई, लेकिन आज हमें हतोत्साहित होने का कोई कारण नहीं है. देश में पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी गठबंधन की सरकार तीसरी बार बनी है. विपक्ष में 33 पार्टियां भी मिलकर उतनी सीटें नहीं ला सकी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा किया था और आज अयोध्या में भगवान श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हैं. जल्द ही सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर का निर्माण होगा.

'मिशन 25' पर है बीजेपी का खास फोकस

वहीं, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल होने वाले थे, लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वो बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी मंथन किया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है. इसके अलावे इस बैठक में बीजेपी बिहार विधानसभा 2025 को लेकर भी फोकस कर रही है. बता दें कि बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पटना शहर में पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन पोस्टर में किसी भी केंद्रीय नेता का नाम बतौर मुख्य अतिथि नहीं दिखा.

ये भी पढ़ें: Good News: हाजीपुर में बने 'सेफ्टी शूज' पहनती है रूसी सेना, इसकी खासियत जान हो जाएंगे आप हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget