एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया 36 घंटे की रिमांड पर, EOU की अर्जी को कोर्ट ने किया स्वीकार

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक कांड का आरोपी संजीव मुखिया 5 मई 2024 को हुए NEET पेपर लीक के बाद से फरार था. जिसपर बिहार सरकार ने 3 लाख का इनाम भी रखा था.

Sanjiv Mukhiya News: नीट (NEET) पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को  गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था. संजीव मुखिया 5 मई 2024 को हुए नीट पेपर लीक के बाद से फरार चल रहा था, जिसपर बिहार सरकार ने तीन लाख का इनाम भी घोषित किया था. बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU)  को संजीव मुखिया की 36 घंटे की रिमांड मिली है. ईओयू ने पांच दिन की रिमांड की मांग थी. 

सीबीआई भी संजीव मुखिया से करेगी पूछताछ
संजीव मुखिया को  बेऊर जेल से ईओयू के दफ्तर लाया जाएगा, जहां उससे EOU के अधिकारी पूछताछ करेंगे. इसके अलावा सीबीआई की टीम भी आरोपी से पूछताछ करने वाली है. कल शुक्रवार को संजीव मुखिया को पटना की बेऊर जेल भेजा गया था. गुरुवार रात को संजीव मुखिया की पटना के सगुना मोड़ के पास से एक अपार्टमेंट से गिरफ्तारी हुई थी. ईओयू और पटना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर संजीव मुखिया को दबोचा था. 

इससे पहले शुक्रवार को भी ईओयू के दफ्तर संजीव मुखिया से दिनभर पूछताछ की गई थी. उसके बाद शुक्रवार की शाम को ही उसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था. जहां ईओयू ने आरोपी की रिमांड के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. आज शनिवार को ईओयू की टीम ने फिर संजीव मुखिया की रिमांड के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. 36 घंटे की रिमांड खत्म होने के बाद जरूरत पड़ी तो रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए स्पेशल कोर्ट में अर्जी दी जाएगी.

पूछताछ में होंगे कई बड़े खुलासे
बता दें कि संजीव मुखिया देश का सबसे बड़ा पेपर लीक माफिया है. उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. उसके पूरे नेक्सस से पर्दा उठ सकता है. वो नीट पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी है. NEET के साथ-साथ कई प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक में भी वो आरोपी रह चुका है. बिहार सरकार ने संजीव मुखिया के ऊपर 3 लाख का इनाम घोषित किया था. वो 5 मई 2024 को हुए NEET पेपर लीक के बाद से फरार था.

मुखिया का बेटा भी पेपरलीक में काट रहा सजा
वहीं संजीव मुखिया का बेटा शिवकुमार भी पेपरलीक मामले में जेल में बंद है. जनवरी महीने में पटना सिविल कोर्ट ने संजीव मुखिया के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. संजीव मुखिया नालंदा का रहने वाला है. वो नालंदा के कृषि कॉलेज में तकनीकी सहायक पद पर नौकरी करता था. संजीव की पत्नी ममता 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक CM सिद्धारमैया के बयान पर CM नीतीश की पार्टी का पलटवार, कहा- ‘कांग्रेस की किरकिरी हो...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget