एक्सप्लोरर

कर्नाटक CM सिद्धारमैया के बयान पर CM नीतीश की पार्टी का पलटवार, कहा- ‘कांग्रेस की किरकिरी हो...’

Pahalgam Terror Attack: राजीव रंजन प्रसाद ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि पहली बार आतंकवाद के खिलाफ कश्मीरी आवाम सड़कों पर आई है, वहां के लोगों ने भरोसा दिलाया कि वो सैलानियों के साथ हैं.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आतंकियों को सजा देने के बयान का मजाक उड़ाया. इसको लेकर एनडीए अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. इसी कड़ी में जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया का बयान निराशाजनक है और ऐसे बयानों की वजह से कांग्रेस की किरकिरी हो रही है. पूरी दुनिया में गुस्सा है, कश्मीर में भी गुस्सा है. 

उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि आतंकवाद के खिलाफ कश्मीरी आवाम सड़कों पर आई हो, जगह-जगह बंद हुए, दुकानों के शटर गिराए गए. वहां के लोगों ने भरोसा दिलाया कि वो सैलानियों के साथ हैं उनकी सुरक्षा के लिए जो भी संभव होगा वो करेंगे. 

‘दो आतंकवादियों के घर ध्वस्त करवा दिए’
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार ने दो आतंकवादियों के घर ध्वस्त करवा दिए. जो बड़े फैसले लिए है उससे कूटनीतिक तौर पर तो भारत ने दुनिया को संदेश दिया ही है साथ ही पाकिस्तान को भी इन फैसलों के जरिए बता दिया कि हमने काफी गंभीरता के साथ उनके हमले को लिया है. चाहे वो सिंधु जल समझौते को ठंडे बस्ते में डालने का सवाल हो, दूतावासों में अधिकारियों की संख्या कम करने का सवाल हो, पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश देने का सवाल हो, अटारी बोर्डर को बंद करने का सवाल हो, इन फैसलों के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर है. इन सबके बीच अगर कांग्रेस राजनीति कर रही है तो यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है.

क्या बोले थे कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया?
दरअसल, पीएम मोदी ने कहा था कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार हर आतंकी और उनके समर्थकों की पहचान की जाएगी और उन्हें सजा दी जाएगी. जिसपर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी ऐसा ही बयान दिया था, उसके बाद भी ऐसा हुआ. अब पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी. तब उन्होंने कहा था कि आतंकवाद का सफाया कर देंगे, क्या हुआ?

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने RJD पर बोला हमला, कहा- ‘वह देशद्रोही है जो...’

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget