एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक मामले में आज दूसरे दिन फिर बेऊर जेल पहुंची CBI, 13 आरोपियों से होगी पूछताछ

NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी है. आज दूसरे दिन सीबीआई की टीम पहुंची बेऊर जेल पहुंची. जहां 13 अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है.

NEET UG Paper Leak: पटना में सीबीआई की एक टीम हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम, पत्रकार जमालुद्दीन से पूछताछ कर रही है. सीबीआई को इन तीन आरोपियों की 5 दिन की रिमांड मिली है. सीबीआई शुक्रवार रात को इन तीनों आरोपियों को हजारीबाग से पटना लेकर आई थी. आरोपी मनीष, आशुतोष भी 5 दिनों की रिमांड पर हैं. चिंटू, मुकेश को पहले से ही सीबीआई ने रिमांड पर ले रखा है. इन 7 आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी. 

एहसानुल हक का खंगाला जा रहा है कॉल डिटेल
सीबीआई प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक का 3 महीने का कॉल डिटल खंगालने में लगी है. उसके बिहार से कनेक्शन की जांच की जा रही है. वहीं सीबीआई की टीम आज फिर दूसरे दिन बेऊर जेल पहुंची है. जहां 13 आरोपियों से पूछताछ चल रही है. इसमें 6 परीक्षा माफिया, 4 अभ्यर्थी, 3 अभिभावक हैं. कल भी इन 13 आरोपियों से पूछताछ की गई थी.

इन 13 आरोपियों से हो रही है पूछताछ
इन 13 आरोपियों में पटना के दानापुर का आयुष राज, रोहतास का बिट्टू कुमार, दानापुर का अखिलेश कुमार, समस्तीपुर का सिकंदर यादवेंदु, पटना के नेपाली नगर का आशुतोष कुमार, पटना के ही एकंगरसराय का रोशन कुमार, गया जिले का नीतीश कुमार, समस्तीपुर का अनुराग यादव, रांची का अभिषेक कुमार, गया के बाराचट्टी का शिवनंदन कुमार, रांची का अवधेश कुमार, पटना का अमित आनंद और समस्तीपुर की एक महिला रानी कुमारी शामिल है.

संजीव मुखिया से इन सभी के कनेक्शन जुड़े हुए है सीबीआई इसी की जांच करने में लगी है. इसके साथ ही आरोपियों का महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य राज्यों में नीट पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपियों से क्या कनेक्शन है इसकी भी जांच की जा रही है.

सीबीआई को शक ओएसिस स्कूल से लीक हुआ पेपर
सीबीआई को शक है कि हजारीबाग से ओएसिस स्कूल से पेपर लीक हुआ है. जिसके बाद पेपर संजीव मुखिया तक पहुंचा. उसने अपने गुर्गे चिंटू को प्रश्नपत्र मोबाइल पर भेजवाया. चिंटू व रॉकी ने एमबीबीएस स्टूडेंट से पेपर साल्व करवाया. उसके बाद प्रश्नपत्र और उत्तर पटना के लर्न प्ले स्कूल में अभ्यर्थियों को दिए गए. इसी स्कूल की छत पर जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे. उसके सीरियल कोड की जांच में पता चला कि वे ओएसिस स्कूल के थे.

यह भी पढ़ें: Rupauli By-Election 2024: रुपौली में उपचुनाव से पहले बीमा भारती ने पप्पू यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget