एक्सप्लोरर

Rupauli By-Election 2024: रुपौली में उपचुनाव से पहले बीमा भारती ने पप्पू यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

Rupauli By-Election: रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. मैदान में जेडीयू से कलाधर मंडल हैं तो आरजेडी से बीमा भारती हैं. एक साल के ताज के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है.

Bima Bharti Met Pappu Yadav: बिहार में रुपौली विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है. इस उपचुनाव से पहले आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती (Bima Bharti) ने पूर्णिया से निर्दलीय जीतने वाले सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) से रविवार (30 जून) को मुलाकात की है. इस मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि आखिर दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई है?

इसी साल (2024) हुए लोकसभा के चुनाव में पप्पू यादव और बीमा भारती दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकी थी. अब बीमा भारती ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मिलकर आशीर्वाद लिया है. लालू यादव ने बीमा भारती को लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से टिकट तो दिया लेकिन करारी हार हो गई. 2020 में रुपौली विधानसभा सीट से बीमा भारती जेडीयू से चुनाव जीतीं थीं.

रुपौली में क्यों हो रहा चुनाव?

लोकसभा चुनाव में रुपौली से जेडीयू की विधायक बीमा भारती पार्टी से बागी हो गई थीं और उन्होंने आरजेडी का दामन थाम लिया था. वह इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार थीं. जेडीयू से अलग होने के बाद बीमा भारती ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था जिस कारण यह सीट खाली हो गई थी. ऐसे में अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. फिर से बीमा भारती उम्मीदवार हैं. बीमा भारती को लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव से करारी शिकस्त मिली थी.

बीमा भारती के लिए चुनाव जीतना आसान नहीं

वैसे आरजेडी समर्थित प्रत्याशी बीमा भारती के लिए यह चुनाव आसान नहीं है. क्योंकि पूर्णिया के भवानीपुर के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या के मामले में बीमा भारती के बेटे और पति के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो गया है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. ऐसे में बीमा भारती उपचुनाव में कमजोर हो सकती हैं.  

बता दें कि उपचुनाव में मैदान में जेडीयू से कलाधर मंडल हैं तो आरजेडी से बीमा भारती हैं. एक साल के ताज के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है. कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में कुछ ने वापस ले लिया. 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. 13 जुलाई को मतगणना होगी.

यह भी पढ़ें- Surya Kumar Yadav: 'ई ट्रॉफी ह हाथ में यादव जी', सूर्य कुमार के कैच पर खेसारी लाल ने दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget