एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या बीजेपी में जेडीयू विलय की कर रही है तैयारी? नीरज कुमार के जवाब से सबकुछ हुआ साफ

JDU Politics: विपक्ष बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर सवाल उठा रहा है, जिसमें जेडीयू पर बीजेपी के एजेंडे पर चलने और विलय का आरोप लगाया गया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर जवाब दिया है.

Bihar Politics: बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. वहीं, विपक्ष का कहना है कि नीतीश कुमार बीजेपी के एजेंडे पर चल रहे हैं और जेडीयू को बीजेपी में विलय करेंगे. इस पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष यह बताए कि उन्होंने कितने कब्रिस्तानों की घेराबंदी की, कितने अल्पसंख्यक छात्रावास बनाए? नीतीश सबके हैं और बिहार में हिंदू-मुस्लिम की कितनी जगह है? चर्चा कोई भी कर सकता है, लेकिन चर्चा के नाम पर उन्माद फैलाने की यहां कोई संभावना नहीं है.

आगे उन्होंने कहा कि यह बिहार में कतई संभव नहीं है बिहार का ट्रैक रिकार्ड रहा है. भारतीय जनता पार्टी लंबे वक्त तक हमारी पार्टी की सहयोगी रही. बीजेपी के साथ रहते हुए हमने भागलपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को फिर से बसाया. कांग्रेस के शासन में जिन मुस्लिम समुदाय के लोगों को भगा दिया गया था नीतीश कुमार ने उन्हें बसाया. आज वह अपने गांव में अमन चैन से रहते हैं. बिहार में किसी का एजेंडा नहीं है नीतीश कुमार का सात निश्चय पार्ट 2 चलेगा.

गिरिराज सिंह की यात्रा पर जेडीयू असहज!

गिरिराज सिंह की यात्रा पर नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में उन्माद शून्य की स्थिति में है. इसका एहसास 14 करोड़ लोगों को है. दंगा फसाद सामाजिक और सांप्रदायिक उन्माद कतई संभव नहीं है. बिहार में नीतीश कुमार ने यात्रा की शुरुआत करके कई फॉलोअर्स बनाए हैं. नीतीश कुमार को क्लाइमेट लीडर की उपाधि मिली. ग्लोबल थिंकर की उपाधि मिली. टूरिज्म का बिहार क्षेत्र है. कोई भी यात्रा करे, लेकिन एक हाथ में यात्रा का नाम रहे और दूसरे हाथ में संसद और विधानमंडल में लिए गए शपथ की प्रति 'मैं शपथ लेता हूं कि धर्म जाति से ऊपर उठकर के संविधान की रक्षा करूंगा' इस मूल मंत्र के साथ यात्रा कीजिए. जनता सब जान जाएगी.

बिहार में सियासी यात्राओं का दौर शुरू

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की यात्राओं का दौर शुरू है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर जनता दल यूनाइटेड असहज की स्थिति है. यही कारण है कि अब जेडीयू के नेता इस यात्रा को लेकर खुलकर बोल रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी बिहार उपचुनाव में दो दो हाथ करने को तैयार, महारथी का करेगी ऐलान

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget