एक्सप्लोरर

NDA में हुआ सीटों का बंटवारा! JDU 102 तो 101 पर लड़ेगी BJP, कुशवाहा, मांझी, चिराग को कितना?

NDA Seat Sharing in Bihar: सबसे अधिक सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू लड़ेगी. बिहार की 243 सीटों में जेडीयू को 102 सीटें दी गई हैं. डिटेल में देखिए पूरी खबर.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है कि एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट हो गया है. सीटें भी बंट गई हैं. सबसे पहले यह जान लें कि एनडीए में पांच दल हैं. बीजेपी और जेडीयू के अलावा चिराग पासवान की पार्टी, जीतन राम मांझी की पार्टी एवं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है. इन्हीं पांच दलों में सीटों का बंटवारा फाइनल हुआ है.

एनडीए में किस पार्टी को कितनी सीटें?

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू लड़ेगी. बिहार की 243 सीटों में जेडीयू को 102 सीटें दी गई हैं. वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी है. भारतीय जनता पार्टी इस बार 101 सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को 20 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 10-10 सीटें दी जाएंगी. एक-दो सीटें आगे-पीछे हो सकती हैं.

अभी आधिकारिक रूप से घोषणा बाकी

हालांकि इस आंकड़े को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है. सीटों के बंटवारे को लेकर बहुत जल्द घोषणा होगी यह भी तय है. दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में इन्हीं आंकड़ों को जारी किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में एनडीए गठबंधन की सीट शेयरिंग की तस्वीर अब साफ हो गई है. 

कौन पार्टी कहां से लड़ेगी मंथन बाकी

दूसरी तरफ बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तो लगभग तय हो गया है, लेकिन कौन सी पार्टी कौन सी सीट पर लड़ेगी इसका मंथन आगे होगा. बता दें कि अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली गए थे. इस बीच अब सीटों का ये आंकड़ा आया है. जेडीयू को अधिक सीटें देकर यह बताने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Election Survey 2025: राहुल गांधी की यात्रा के बीच बिहार का चौंकाने वाला सर्वे, किसकी बन रही सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget