एक्सप्लोरर

2025 के चुनाव से पहले अति पिछड़ा को एकजुट करने की तैयारी में NDA, पटना में होने जा रहा महाजुटान

Bihar Politics: पटना के मिलर स्कूल के मैदान में शनिवार को 'चंद्रवंशी स्वाभिमान रैली' का आयोजन होने जा रहा है. एनडीए ने चुनाव ले पहले जातीय गोलबंदी की शुरुआत कर दी है.

Jarasandh Jayanti: ऐसा माना जाता है कि बिहार में जातिगत राजनीति होती है और इसमें पूरी सच्चाई भी है. जातियों को गोलबंद करके आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने 15 साल बिहार में शासन किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अति पिछड़ा और बीजेपी सवर्ण वोटर्स को एकजुट करके अभी सरकार चलाकर रही है. अब अगले साल 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है, उससे पहले अति पिछड़ों को गोलबंद करने की तैयारी में एनडीए के नेता जुट गए हैं. पटना में शनिवार (07 सितंबर) को महाजुटान होने जा रहा है.

मिलर स्कूल के मैदान में होगा 'चंद्रवंशी स्वाभिमान रैली'

एनडीए की ओर से 'चंद्रवंशी स्वाभिमान रैली' का आयोजन पटना के मिलर स्कूल के मैदान में किया जा रहा है. इसके आयोजक प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि यह रैली चंद्रवंशी समाज सहित सभी अति पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया जा रहा है. लालू प्रसाद यादव ने अति पिछड़ा और चंद्रवंशी समाज को पीछे करने का काम किया लेकिन 2005 के बाद से नीतीश कुमार में अति पिछड़ा का सम्मान बढ़ाया है. 

उन्होंने आगे कहा कि 2025 में ही नहीं आने वाले किसी चुनाव में अति पिछड़ा समाज एकजुट होकर अपनी ताकत बने इसी के लिए यह रैली है. प्रमोद चंद्रवंशी का दावा है कि इस रैली में पूरे बिहार से हजारों की संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग आएंगे. हालांकि अभी शादी के लग्न का समय चल रहा है और धान की कटनी का भी समय है उसके बावजूद उम्मीद है कि अच्छी भीड़ होगी.

पोस्टर-बैनर पर पीएम मोदी से लेकर नीतीश तक की तस्वीर

इस रैली को लेकर पटना में जो पोस्टर-बैनर लगे हैं उसमें किसी पार्टी का नाम तो नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक की तस्वीर है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के सभी बड़े नेताओं की तस्वीर लगाई गई है. कुल मिलाकर एनडीए ने चुनाव से पहले जातीय गोलबंदी की शुरुआत कर दी है. अब देखना होगा कि शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में कौन-कौन नेता पहुंचता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस प्लान से महागठबंधन को BJP चटाएगी धूल? जानिए कैसे हो रही तैयारी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget