एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस प्लान से महागठबंधन को BJP चटाएगी धूल? जानिए कैसे हो रही तैयारी

Bihar Assembly Elections: बिहार में बीजेपी अपने संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है. प्रदेश कार्यालय में लगातार जिलास्तरीय बैठक चल रही है. पढ़िए दिलीप जायसवाल ने क्या कहा है.

Bihar Assembly Elections BJP Planning: बिहार में अगले साल (2025) में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसे लेकर करीब सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्लानिंग भी जबरदस्त है. बिहार में पार्टी अपने संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है. बीजेपी मंडल से लेकर संगठन जिलों की संख्या में वृद्धि करने जा रही है. प्रदेश कार्यालय में लगातार जिलास्तरीय बैठक चल रही है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार (05 दिसंबर) को बताया कि जिलास्तरीय बैठक में प्रदेश स्तर के नेता भी भाग ले रहे हैं. यह बैठक अगले दो से तीन दिन और चलेगी. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव और संगठन के कार्यों को और जमीनी स्तर तक करने के लिए हम लोगों ने परिसीमन करने का निर्णय लिया है. वर्तमान समय में प्रदेश में पार्टी के 45 संगठन जिला हैं. हम लोग अपनी पार्टी में परिसीमन कर रहे हैं. संगठन जिला को 45 से बढ़ाकर 51 या उससे ज्यादा करेंगे.

जहां 60-70 बूथ वहां बनेगा नया मंडल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि छह से सात संगठन जिला और बढ़ाएंगे. इसके अलावा मंडल की भी संख्या बढ़ाई जाएगी. जिस मंडल में 60-70 बूथ हैं, उसे काटकर नया मंडल बनेगा. इससे संगठन के कार्यों को आसानी से किया जा सकेगा. इससे 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रबंधन भी आसानी से हो सकेगा.

चुनावी मैदान में जोश के साथ उतरेगी टीम

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि संगठन पर्व चल रहा है और संगठन को और धारदार बनाए जाने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. बिहार बीजेपी मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर जोर-शोर से जुटी है. इस साल 15 दिसंबर तक सभी मंडलों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है. 30 दिसंबर तक सभी संगठन जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी. यही टीम अगले साल होने वाले चुनावी मैदान में जोश के साथ उतरेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Jamin Survey: बिहार में कैथी लिपि को आसानी से समझ सकेंगे रैयत, गाइड बुक से होगा फायदा, पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget