एक्सप्लोरर

Bihar Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल में NDA को बिहार में हो रहा नुकसान, क्या बोले सम्राट चौधरी? जानें

Bihar Exit Poll Result: सम्राट चौधरी का कहना है कि एनडीए की बिहार में 40 की 40 सीटों पर जीत मिलेगी. उन्होंने यह भी दावा किया है कि देश में 400 प्लस सीटें आने वाली हैं.

Bihar Exit Poll: बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद कई एग्जिट पोल से यह बात सामने आई है कि इस बार एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है. बीजेपी ने 40 में से अकेले 17 सीटों पर जेडीयू 16, एलजेपी रामविलास पांच, एक सीट पर जीतन राम मांझी और एक पर उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव लड़ा है. ऐसे में तमाम एग्जिट पोल में दिखाए जा रहे आंकड़ों पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने दावा किया है कि कहीं कोई नुकसान नहीं हो रहा है.

40 की 40 सीट जीतने का किया दावा

रविवार (02 जून) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सम्राट चौधरी ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर कहा कि कहां सीट कम हो रही है? हम बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नरेंद्र मोदी को वोट करना चाहती है और देश में एक मजबूत सरकार चाहती है. लूटने वाले को कोई वोट नहीं देता है. भ्रष्टाचारियों को कोई वोट नहीं देता है. गुंडागर्दी करने वालों को कोई वोट नहीं देता है. जनता पर पूरा भरोसा है.

इस सवाल पर कि आरजेडी और कांग्रेस के नेता एग्जिट पोल को मोदी का एग्जिट पोल कह रहे हैं इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वाभाविक है उन लोगों को भरोसा तो होगा नहीं. राहुल गांधी ने 295 सीट कहा है तो हमने तो आग्रह किया है कि उन्हें सीधे राष्ट्रपति भवन चले जाना चाहिए. सम्राट चौधरी ने कहा कि हम पूरे देश में 400 सीट जीतेंगे. 

बता दें कि कई एग्जिट पोल के आंकड़े बीते शनिवार (01 जून) जो जारी किए गए हैं उसमें यह दिखाया जा रहा है कि 2019 के चुनाव में जहां एनडीए को 39 सीटों पर जीत मिली थी वह इस बार असंभव होता दिख रहा है. इस बार कुछ 39 सीटें नहीं आएंगी. कुछ सीटें कम होंगी. ऐसे में देखना होगा कि चार जून को नतीजे आने के बाद यह आंकड़े कितने सटीक होते हैं.

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: 'इंडिया गठबंधन की बैठक में यह जरूर तय हुआ कि...', जीतन राम मांझी का रिजल्ट से पहले बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget