एक्सप्लोरर

NDA के मुजाहिद आलम ने किशनगंज से भरा पर्चा, महागठबंधन की परंपरागत सीट पर दिखेगा त्रिकोणीय मुकाबला

Bihar Lok Sabha Elections: बिहार के किशनगंज सीट पर एनडीए और एआईएमआईएम ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है जबकि महागठबंधन की ओऱ से कांग्रेस को उम्मीदवार घोषित करना है.

Bihar News: एनडीए की ओऱ से जेडीयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम (Mujahid Alam) ने शनिवार को किशनगंज से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल समेत सैकडों समर्थक मौजूद रहे.  किशनगंज लोकसभा सीट पर आगामी 26 अप्रैल को मतदान होना है जिसे लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. किशनगंज (Kishanganj) सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है जो कि दिलचस्प रहेगा.

जेडीयू प्रत्याशी ने जहां नामांकन दाखिल कर दिया है वहीं एआईएमआईएम ने प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस के द्वारा अभी तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है.महागठबंधन के तहत निवर्तमान सांसद डॉ जावेद आजाद को ही कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार बनाने वाली है. जिसके बाद इस मुस्लिम बहुल सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने के कयास अभी से लगाए जा रहे हैं.

महागठबंधन की परंपरागत सीट पर जेडीयू की नजर
कश्मीर के बाद सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला यह लोकसभा सीट है और महागठबंधन की यह परंपरागत सीट रही है. बीजेपी के सैयद शाहनवाज हुसैन सिर्फ एक बार यहां से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे जबकि जेडीयू को अभी तक हार का ही सामना करना पड़ा है. किशनगंज लोकसभा सीट पर सीएम नीतीश कुमार की खास नजर है और पार्टी इस बार पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है.

जातीय समीकरण की अगर बात करें तो तीनों ही पार्टियों के उम्मीदवार यहां के स्थानीय सुरजापुरी समुदाय से आते हैं. जानकारों का कहना है कि यदि जेडीयू उम्मीदवार बीजेपी के परंपरागत मतदाताओं को अपने पाले में लाने में सफल होते हैं तो सीट एनडीए के खाते में जा सकती है. नामांकन दाखिल करने के बाद जेडीयू नेता मुजाहिद आलम ने कहा कि जनता के सुख-दुख में वह हमेशा खड़े रहेंगे और विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम करेंगे.

ओवैसी के झांसे में न आएं मतदाता- मुजाहिद आलम
मुजाहिद आलम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यहां तेजी से काम होगा और उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता जनार्दन उन्हें वोट देगी. वहीं उन्होंने एआईएमआईएम पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे जुमलेबाज बताया है और कहा कि मतदाता असदुद्दीन ओवैसी के झांसे में नहीं आएगी .जबकि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और एआईएमआईएम के द्वारा जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है उसे किशनगंज की जनता पसंद नहीं करती और यहां के मतदाता मुजाहिद आलम को संसद का कार्य करेंगे.

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'सत्ता पक्ष नहीं चाहता है कि...', तेजस्वी यादव का केंद्र पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget