एक्सप्लोरर

बिहारः बक्सर में चार लाख रुपये गबन करने के मामले में नाजिर गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

चक्की ओपी के थाना प्रभारी जुनैद आलम ने बताया कि नाजिर की बीते कई दिनों से तलाश की जा रही थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी उसके घर छापेमारी की गई थी. सोमवार को पूछताछ के बाद जेल उसे भेज दिया गया.

बक्सरः सरकारी पैसे के गबन के मामले में जिले के सिमरी अंचल के चक्की प्रखंड के पूर्व नाजिर बैरम अली खां को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. अभी वह राजपुर अंचल में नाजिर है. उसपर सिमरी अंचल में कार्यकाल के समय तीन लाख 90 हजार 330 रुपये का गबन का आरोप लगा है. पुलिस ने नया भोजपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है.

नाजिर बैरम अली खां पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था. इसके खिलाफ चक्की के अंचल पदाधिकारी ने 19 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अंचल पदाधिकारी के अनुसार बैरम अली खां ने वित्तीय वर्ष 2018 से 19 तक का राजस्व संग्रह एवं सैरात बंदोबस्ती के 3 लाख 90 हजार से अधिक रुपये कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया था. इसके बाद वर्तमान अंचलाधिकारी ने चक्की ओपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई. सरकारी कर्मी अजय कुमार सिन्हा से इसकी जांच कराई गई थी जिसमें आरोप सही पाया गया. इसके बदा से ही नाजिर फरार था.  

इस तरीके से पकड़ा गया बैरम अली खां

इस संबंध में चक्की ओपी के थाना प्रभारी जुनैद आलम ने बताया कि नाजिर की बीते कई दिनों से तलाश की जा रही थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी उसके घर छापेमारी की गई थी. इसकी जब उसे भनक लगी तो वह पुलिस को ही धमकी देने लगा. कहने लगा कि घर पर पुलिस के आने से उसके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्य डर रहे हैं. सोमवार को पूछताछ के बाद जेल उसे भेज दिया गया.

नाजिर ने कहा- उसे फंसाया जा रहा

गिरफ्तार नाजिर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. इस मामले में डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया कि गबन मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जांच के बाद मामले में गिरफ्तार कर नाजिर को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- 

ABP Positive Story: प्राइवेट नौकरी छोड़कर सोनू सूद को माना आदर्श, अब पटना में भूखों को खिला रहे खाना

बिहारः फाइनेंस कंपनी के कर्मी को लूटने वाले 5 दिन के अंदर किए गए गिरफ्तार, लूट की कुछ राशि भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget