एक्सप्लोरर

नक्सलियों ने घर में छिपा कर रखा था हथियारों का जखीरा, बिहार पुलिस और STF ने किया बरामद

एसपी दीपक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास बंगाल सहित अन्य राज्यों से अर्धनिर्मित हथियार और विस्फोटक पहुंचाया जाता था.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले की पुलिस और एसटीएफ ने गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिला पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के कड़ौना ओपी क्षेत्र के बिस्टॉल गांव से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इसके साथ ही दो नक्सली परशुराम सिंह और संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनों नक्सली संगठन को विस्फोटक और हथियार की सप्लाई करने का काम करते थे.

नक्सलियों के घर में की छापेमारी

बता दें कि पटना जिला के दानापुर में गुप्त सूचना के आधार पर 30 मार्च को एसटीएफ द्वारा एक शख्स गिरफ्तार किया गया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जहानाबाद जिला के कड़ौना ओपी क्षेत्र के बिस्टॉल गांव के परशुराम सिंह के घर में छापेमारी की.

हजारों हैंड ग्रेनेड बरामद

छापेमारी में परशुराम सिंह के घर और बगीचे से 7284 से अधिक हैंड ग्रेनेड, एक देशी रायफल, 25 कारतूस, 605 डेटोनेटर, एक बंडल सेफ्टी फ्यूज, 03 ग्रेनेड लॉन्चिंग प्लेट, 04 पुलिस वर्दी, 02 वायरलेस सेट, 07 रायफल मैगजीन, नक्सली साहित्य समेत बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला चारकोल और लैंड माइंस लगाने में काम आने वाला तार बरामद किया गया है.

इस संबंध में एसपी दीपक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास बंगाल सहित अन्य राज्यों से अर्धनिर्मित हथियार और विस्फोटक पहुंचाया जाता था. इसके बाद वे सभी अर्धनिर्मित हैंड ग्रेनेड और हथियारों की असेम्बलिंग कर झारखंड के नक्सली संगठनों को सप्लाई करते थे.

अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही पुलिस

नक्सलियों के घर से विस्फोटक और हथियारों की बरामदगी पर उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया की गिरफ्तार किए गए दोनों लोग नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले कूरियर हैं.

यह भी पढ़ें -

बिहार के कोर्ट में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला? राकेश टिकैत के खिलाफ बिहार के कोर्ट में केस दर्ज, परिवादी ने किसान नेता पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget