एक्सप्लोरर

बिहार के कोर्ट में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला?

परिवादी तम्मना हाशमी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उनके इस बयान से बिहार और यूपी के लोगों का अपमान हुआ है.

मुजफ्फरपुर: पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. बिहारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है.

बिहारियों का अपमान करने का लगाया आरोप

इस मामले में परिवादी ने सीएम ममता बनर्जी के ऊपर पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा के दौरान बिहारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है. अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख आठ अप्रैल रखी गई है.

इस संबंध में परिवादी तम्मना हाशमी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में आयोजित एक चुनावी सभा में कहा था कि बिहार-यूपी के लोग गुंडे होते हैं. उनके इस बयान से बिहार और यूपी के लोगों का अपमान हुआ है.

इन धाराओं के तहत दर्ज करवाया मामला

उन्होंने बताया कि उनके इस बयान से सिर्फ वो ही नहीं पूरा बिहार आहत हुआ है. ऐसे में उन्होंने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर करवाई है. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ धारा 147, 148, 295, 295 (A) और 511 के तहत मामला दर्ज करवाया है, जिसकी सुनवाई की सुनवाई की अगली तारीख 8 अप्रैल को मुकर्रर की गई है.

सीएम नीतीश के मंत्री ने साधा था निशाना

गौरतलब है कि बिहार और यूपी को लोगों को लेकर सीएम ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान की वजह से सूबे के नेता उनसे खासा नाराज हैं. बुधवार को सहरसा पहुंचे नीतीश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू ने ममता बनर्जी के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी की कुर्सी अब जाने वाली है. इस वजह से वो बौखला गई हैं. अब वे ममता 'दीदी' नहीं, बल्कि ममता 'दादा' के रूप में सामने आ रही हैं. इस बार बंगाल से उनका सफाया होना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget