एक्सप्लोरर

नक्सली कमांडर उमेश रविदास नवादा से गिरफ्तार, 2015 में दिया था बड़ी वारदात को अंजाम, 50 हजार का था इनाम

Naxalite Commander Umesh Ravidas Arrested: एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी. टीम ने घेराबंदी कर उमेश रविदास को गिरफ्तार किया है.

Nawada News: नक्सली कमांडर उमेश रविदास को नवादा में पुलिस ने अस्पताल रोड से गिरफ्तार कर लिया है. उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था. कौआकोल प्रखंड के लालपुर गांव निवासी उमेश रविदास पर कई संगीन मामले दर्ज हैं. गुरुवार (30 जनवरी) को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी अभिनव धीमान ने इस संबंध में जानकारी दी.

बताया गया कि आरोपी ने 2015 में करीब 150-200 नक्सलियों के साथ मिलकर शेखोदेवरा गांव में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस दौरान उसने दो ट्रैक्टरों को बाजार में जला दिया था. स्थानीय लोगों की मोटरसाइकिल भी छीन ली थी. इसके अलावा नक्सली गतिविधियों के दौरान बंद का आह्वान कर विरोध अभियान में लोगों के साथ मारपीट भी की थी. 

एसपी ने बनाई थी विशेष टीम, इसके बाद मिली सफलता 

एसपी ने कहा कि उनके निर्देश पर एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी. टीम ने घेराबंदी कर सदर अस्पताल रोड नवादा के पास से उमेश रविदास को गिरफ्तार किया है. पुलिस लंबे समय से इस नक्सली की तलाश कर रही थी. उमेश रविदास की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है. 

कोलकाता में चावल का व्यवसाय कर रहा था रविदास

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने आगे बताया कि नक्सली उमेश रविदास जमुई और नवादा में काफी सक्रिय माना जाता है. ये पंचायत चुनाव और अन्य कई गतिविधियों में अपने संगठन के साथ लोगों में दहशत फैलाने का काम कर चुका है. फिलहाल उमेश रविदास कोलकाता में चावल का व्यवसाय कर रहा था. विशेष टीम की जैसे ही उस पर नजर गई तो गिरफ्तार कर लिया गया. इस नक्सली के बारे में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और अन्य जिलों से भी रिकॉर्ड मांगा जा रहा है. बताया गया कि जहां-जहां केस मिलेगा वहां रिमांड पर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- BPSC Protest: पटना में फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग तोड़ बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने निकले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget