एक्सप्लोरर

VIDEO: 'हमें छोड़कर मत जाइए', LOVE YOU सर…', नवादा में शिक्षक की विदाई पर भर आईं आखें

Nawada Students Teacher Crying: बिहार के नवादा के एक स्कूल में यह दृश्य मंगलवार को देखने को मिला. विदाई पर शिक्षक का हाथ पकड़ बच्चे फफक-फफक कर रो पड़े.

नवादा: हमें छोड़कर मत जाइए सर, आपके बिना हमें पढ़ने में मन नहीं लगेगा सर, अब हमें विद्यालय में और छुट्टी के बाद भी पढ़ने-लिखने के लिए कौन कहेगा सर. आ लव यू सर. एक शिक्षक की विदाई पर इन्हीं बातों को दोहराते हुए छात्राएं रोने लगीं. यह हृदयविदारक दृश्य उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नेमदारगंज का था. मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक दयानंद प्रसाद की विदाई पर बच्चे उनका साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे.

बच्चे अपने प्रिय दयानंद सर का हाथ पकड़ फफक-फफक कर रोने लगे. किसी तरह समझाया गया. दयानंद भी खुद को रोक नहीं पाए. एक बच्ची ने माइक लेकर यह बताया कि वह अपने दयानंद सर की तरह ही शिक्षक बनना चाहती है. वहीं किसी ने देश का सच्चा सिपाही तो किसी ने ब्लैक कमांडो बनने की इच्छा जाहिर की. एक विद्यार्थी ने शिक्षक दयानंद से वैज्ञानिक बनने का वादा किया.

दयानंद प्रसाद को किया गया सम्मानित

प्रधानाध्यापक रघुनंदन किशोर ने सम्मान पत्र पढ़कर वातावरण को और भी कारुणिक बना दिया. उन्होंने दयानंद प्रसाद के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की. वहीं सहायक शिक्षक कुश कुमार ने भी अपनी बातें रखीं. विद्यालय की ओर से दयानंद प्रसाद को श्रीमद्भागवत गीता देकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अन्य सभी शिक्षकों ने भी दयानंद प्रसाद को माला पहनाकर उनका सम्मान किया.

मौके पर शिक्षिका रेखा कुमारी ने विदाई गीत गाकर माहौल को और भी गमगीन कर दिया. कर्मचारियों के साथ-साथ सारे विद्यार्थियों और आसपास के लोगों के बीच दयानंद प्रसाद काफी लोकप्रिय हो गए थे. यही वजह है कि विदाई के समय सभी लोग फूट-फूट कर रोने लगे.

यह भी पढ़ें- Kashmiri Girl Love Story: धर्म बदला फिर भी मिला धोखा, कश्मीरी लड़की बिहारी के लिए बनी अंजिल, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget