एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election Results: नवादा में राजबल्लभ के भतीजे ने मारी बाजी, RJD से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ने का किया था एलान

निर्दलीय प्रत्याशी अशोक यादव को 1434 मत प्राप्त हुए हैं. जबकि आरजेडी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को 779 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं, तीन बार लगातार एमएलसी रहे जेडीयू प्रत्याशी सलमान रागीव को 707 मत मिले हैं.

नवादा: 24 सीटों पर हुए बिहार एमएलसी चुनाव के परिणाम आने का सिलसिला जारी है. अब तक कुल 21 सीटों पर विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है. मिली जानकारी अनुसार प्रदेश के नवादा सीट पर एनडीए और आरजेडी उम्मीदवार को मात देते हुए राजबल्लभ के भतीजे सह निर्दलीय प्रत्याशी अशोक यादव ने बाजी मारी है. उन्होंने कुल 655 वोटों से जीत हासिल की है. मालूम हो कि आरजेडी की ओर से टिकट नहीं मिलने पर अशोक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था.

अशोक यादव को 1434 मत हुए प्राप्त 

बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी अशोक यादव को 1434 मत प्राप्त हुए हैं. जबकि आरजेडी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को 779 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं, तीन बार लगातार एमएलसी रहे जेडीयू प्रत्याशी सलमान रागीव को 707 मत मिले हैं. ध्यान देने वाली बात है कि नवादा में एमएलसी चुनाव में जोरदार टक्कर देखने को मिली. यहां पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद के भतीजे सह निर्दलीय उम्मीदवार अशोक यादव और आरजेडी उम्मीदवार में कांटे की टक्कर थी. बता दें कि नवादा में कुल वोटरों की संख्या 2872 थी, जिसमें से 2862 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था.

बिहार में MLC चुनाव का परिणाम आने से पहले ही मैदान छोड़कर भागा RJD का यह उम्मीदवार, अपनी पार्टी पर ही लगाया गंभीर आरोप

गौरतलब है कि मोतिहारी में भी आरजेडी से बगावत कर मैदान में उतरे महेश्वर सिंह ने जीत हासिल की है. उन्होंने पार्टी से टिकट की मांग की थी. लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया. इस वजह से पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है. 

(नवादा से अमन राज की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime News: सिवान में रिटायर्ड आरपीएफ जवान और उसके बेटे की हत्या, आपसी रंजिश में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Chaiti Chhath 2022: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, पटना शहर में दो दिन के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव, देखें नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget