एक्सप्लोरर

Cyber Crime: नवादा में ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक का सफाई कर्मी करता था डेटा चोरी, पुलिस के उड़े होश

Nawada News: मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है. मामले को लेकर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

नवादा: साइबर थाना की पुलिस ने फर्जी तरीके से ठगी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार (Nawada News) किया है. पकड़े गए अपराधियों में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विषुनपुर गांव निवासी जालो महतो का पुत्र दिलीप कुमार और रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी दुर्गेष सिंह का पुत्र कुणाल कुमार शामिल है. यह जानकारी साइबर थाना की थानाध्यक्ष सह डीएसपी प्रिया ज्योति ने सोमवार को दी. उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को दो लाख दस हजार हजार रुपये की अवैध निकासी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया. कुणाल कुमार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक कुंज में सफाईकर्मी है. यह वहां से डेटा चुराकर लोगों के नकली अंगूठे बनाता था और रुपये की अवैध निकासी सब मिलकर करते थे.

विभिन्न मोबाइल ऐप के जरिए करते थे ठगी

डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि पड़के गए साइबर बदमाशों के द्वारा विभिन्न मोबाइल ऐप के जरिए नकली अंगूठा बनाकर लोगों के एकाउंट से पैसे की अवैध निकासी की जाती थी. आरोपी दिलीप द्वारा लगभग दो साल से यह गोरखधंधा किया जा रहा था. इनके द्वारा नागरिकों का रजिस्टर्ड नाम आधार नंबर एवं अंगूठे का निशान लिया जाता था. भोले-भाले लोगों के पैसे को अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता था एवं उन्हें नहीं देता था. कुछ लोगों को कम पैसे देता था बाकी खुद रख लेता था. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. अपराधियों से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

बरामद किए गए सामानों का विवरण देखें

मोबाइल फोन 03, लैपटॉप एक, आधार कार्ड 08, सिम कार्ड 02, पासबुक 09, आधार कार्ड की फोटो कॉपी 08, एटीएम कार्ड 05, चेकबुक 02, प्रिंटर एक, भारतीय स्टेट बैंक के मिनी ब्रांच का आई कार्ड 01, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का भरा हुआ निकासी पर्ची 05, ए4 साइज का लेमिनेशन पेपर 15, बायोमेट्रिक स्कैनर डिवाइस 02, आई स्कैनर 01, सीएससी का सर्टिफिकेट 02, चार्जर एक और एक माउस बरामद हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नालंदा में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का मिला शव, पुलिस को हत्या का शक, जांच में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget