एक्सप्लोरर

Martyr Chandan Kumar: नवादा पहुंचा शहीद चंदन का पार्थिव शरीर, उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Nawada News: नवादा के जिस रास्ते से शहीद चंदन के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा गुजर रही थी, लोग पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश कर रहे थे.

नवादा: आतंकी हमले में शहीद चंदन कुमार (Martyr Chandan Kumar) का पार्थिव शरीर नवादा पहुंचा. पहले नवादा शहर और वारिसलीगंज में अंतिम यात्रा निकाली गई. वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोग तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए. लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. जुलूस में शामिल लोग भावुक दिख रहे थे. लोगों की आंखें नम हो थी. जगह-जगह पर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की. जिस रास्ते से अंतिम यात्रा गुजर रही थी, लोग पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश कर रहे थे.

पति का शव देख बिलख पड़ी शहीद की पत्नी

शहीद चंदन कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नारोमुरार गांव पहुंचते ही तिरंगे में लिपटे पति को देख उनकी पत्नी शिल्पी कुमारी फूट-फूटकर रोने लगी. वह पति के शव में लिपट कर रोते रही. मां जयंती देवी, पिता मौलेश्वर सिंह, बड़े भाई पीयूष, छोटे भाई अभिनंदन समेत पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. यह मार्मिक दृष्य देख सभी लोगों का दिल दहल उठा ग्रामीणों की आंखें भी नम हो जा रही थी. 

हर किसी के चेहरे पर था गम का भाव

अपने वीर सपूत की अंतिम यात्रा के दौरान हर किसी के चेहरे पर गम का भाव साफ झलक रहा था. कई युवा इस दृष्य को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे. सभी लोग शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते नजर आए. वहीं, इस दौरान हजारों की भीड़ जमा रही. पैतृक गांव में देर रात तक शहीद चंदन कुमार का अंतिम संस्कार हो सकेगा. बता दें नवादा के वीर लाल चंदन कुमार जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए. 26 वर्षीय चंदन चंदन 2017 में आर्मी में भर्ती हुए थे. वह करीब ढाई साल से जम्मू में पोस्टेड थे. 86 बटालियन इनफैंट्री में राइफल मैन के पद पर वे तैनात थे.

ये भी पढे़ं: Bihar News: सीवान के AIMIM नेता जमाल हत्याकांड की Inside Story! जेल से रची गई थी वारदात की कहानी, SP ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget