एक्सप्लोरर

Nawada News: दूसरी शादी करना चाहता था पति, पत्नी ने किया विरोध तो पीट-पीटकर कर दी हत्या

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने कहा कि महिला की हत्या ससुराल वालों ने की है. उन्होंने मामले में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

नवादा: बिहार के नवादा जिले में सोमवार को महिला की हत्या का मामला सामने आया है. घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्राण बीघा गांव की है. इस पूरे मामले में महिला के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है. ऐसा इसलिए क्योंकि घटना के बाद पति फरार है. फिलहाल परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस फरार पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं, पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

20 साल पहले हुई थी शादी

घटना के संबंध में जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के गिरियक गांव के रहने वाले मृतका के भाई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से 20 साल पहले गीता देवी (35) की शादी नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्राण बीघा गांव निवासी स्वर्गीय भानु यादव के बेटे सुनील यादव कराई गई थी. लेकिन सुनील उनकी बहन को लगातार टॉर्चर किया करता था. वहीं, वो लगातार दूसरी शादी करने को लेकर दबाव बनाता था. इस बात का गीता विरोध करती थी.

इसी क्रम में सुनील द्वारा गीता की बंद कमरे में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं, हत्या करने के बाद उसने बिजली का तार महिला की शरीर पर रख दिया और फरार हो गया. इधर, जब मृतका का बेटा स्कूल से लौटा तो फोन कर जानकारी दी कि मां दरवाजा नहीं खोल रही है. जानकारी पाकर परिजन आनन फानन घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा बंद है. लेकिन खिड़की का शीशा टूटा हुआ है. ऐसे में वो खिड़की से अंदर घुसे तो देखा कि महिला मृत पड़ी है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने कहा कि महिला की हत्या ससुराल वालों ने मिलकर की है. उन्होंने मामले में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इधर, पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

(नवादा से अमन राज की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें -

Nalanda News: नालंदा के घूसखोर दारोगा का Audio Viral, बालू माफिया से JCB छोड़ने के लिए मांगे पैसे, कहा- पानी में रहकर...

Watch: सुसाइड कर रही पत्नी को बचाने में झुलसा पति, फिर भी नहीं मानी हार, गोद में लेकर पहुंचा अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget