एक्सप्लोरर

Watch: सुसाइड कर रही पत्नी को बचाने में झुलसा पति, फिर भी नहीं मानी हार, गोद में लेकर पहुंचा अस्पताल

पत्नी को आग से बचाने के दौरान पति भी झुलस गया. इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी. घायल अवस्था में ही वो अर्धजली पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा और फिर इलाज के लिए उसे गोद में लेकर इधर से उधर दौड़ता रहा.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार को लोग उस वक्त चौंक गए जब आग में झुलसा पति अपनी अर्धजली पत्नी को गोद में लेकर सदर अस्पलात पहुंचा. लोग पति-पत्नी के रिश्ते के इस रूप को देखकर थोड़ी देर के लिए ठहर गए. दरअसल, जिले के सासाराम के चौखण्डी मुहल्ले में सोमवार को महिला ने आत्महत्या करने की नीयत से खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और फिर आग लगा ली. पत्नी को आग में घिरा देख पति उसे बचाने दौड़ पड़ा.

बचाने के दौरान झुलस गया पति

हालांकि, पत्नी को आग से बचाने के दौरान पति भी झुलस गया. इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी. घायल अवस्था में ही वो अर्धजली पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा और फिर इलाज के लिए उसे गोद में लेकर इधर से उधर दौड़ लगाता रहा. अब झुलसी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम के ओपीडी से ट्रामा सेंटर तक गोद में लेकर दौड़ लगाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

पत्नी को बचा लेने की गुहार लगा रहा पति

मिली जानकारी अनुसार दंपति का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. पत्नी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इधर, अस्पताल में घायल पति चिकित्सकों से पत्नी को बचा लेने की गुहार लगा रहा है. महिला का चेहरा और हाथ बुरी तरह जल गया है, वह बेहोशी की हालत में है.

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. सिर्द्धात ने कहा कि महिला के शरीर से किरोसिन की बदबू आ रही है. दोनों का इलाज चल रहा है. पत्नी को बचाने के क्रम में पति भी जल गया है. पति की हालत ठीक है. पत्नी कितनी प्रतिशत जली है, इसका आकलन किया जा रहा है. बताते चलें कि पति-पत्नी किराये के मकान में रहते हैं. आपसी कलह के कारण पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया है. घटना के बाद चौखण्डी मुहल्ले में लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं. परिजनों को सूचना दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें -

Watch: चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार के लिए कहा अपशब्द, दो दिन पहले छुए थे पैर, अब कह दी ये बात

Nalanda News: नालंदा के घूसखोर दारोगा का Audio Viral, बालू माफिया से JCB छोड़ने के लिए मांगे पैसे, कहा- पानी में रहकर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget