एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार बच्चों की हुई मौत, घटना के बाद गांव में पसरा मातम

Nawada News: मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र का है. तालाब में डूबे बच्चो को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

नवादा: जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर पंचायत के गंभीरपुर गांव स्थित तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से चार बच्चों की मौत (Nawada News) हो गई. इन बच्चों की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है. तीन परिवार के चार बच्चों की इस घटना में मौत हो गई. एक ही घर से दो बच्चे की मौत हुई है. गुरुवार की शाम चार बजे की यह घटना है. बताया जा रहा है कि तालाब ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी वारिसलीगंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया

बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब में नहाने उतरे और अधिक गढ्ढा होने के कारण डूबने लगे. यह देख आस-पास में मवेशी चरा रही महिलाएं शोर मचाने लगीं. इसके बाद लोगों की भीड़ वहां जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और उन्हें वारिसलीगंज पीएचसी ले जाया गया. चिकित्सक ने देखते ही बच्चों को मृत घोषित कर दिया. सभी बच्चों के शव गांव लाया गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. वहीं, मृतक की पहचानन विनोद पासवान के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, अजय पासवान के 10 वर्षीय पुत्र समीर कुमार, जितेंद्र महतो के 9 वर्षीय पुत्र श्रवण और 11 वर्षीय पुत्र रितिक के रूप में हुई है.

घटना को लेकर मनरेगा योजना में लापरवाही की बात सामने आई

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों के परिजन गांव से बाहर धान की खेत में निकौनी करने गए थे. इसी दौरान बच्चे पास के तालाब में स्नान करने चले गए. स्नान के दौरान ही सभी डूब गए. वहीं, घटना को लेकर मनरेगा योजना में लापरवाही की बात सामने आई है. गंभीरपुर के सरकारी पोखर में कुछ महीना पहले पंचायत समिति मद से तालाब की खुदाई व घाट का निर्माण किया गया था, उसी में लापरवाही बरती गई है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: तालाब में डूबने से बांका में तीन मासूम बच्चियों की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget