एक्सप्लोरर

Bihar News: तालाब में डूबने से बांका में तीन मासूम बच्चियों की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Banka News: बाराहाट थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान 7 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी, 8 वर्षीय किरण कुमारी और 9 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी के रूप में हुई है.

बांका: जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में गुरुवार की दोपहर तीन मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत (Banka News) हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों मासूम बच्चियां स्नान करने के लिए तालाब गई हुई थीं और गहरे पानी में चले जाने से डूब गईं. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छा गया है. मिली जानकारी के अनुसार बभनगामा ग्राम निवासी वकील मंडल की 7 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी, 8 वर्षीय किरण कुमारी और संजय मंडल की 9 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी तीनों दोपहर करीब एक बजे तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी. इस दौरान यह घटना हुई. 

ग्रामीणों ने तालाब से बच्चियों के शव को निकाला

तालाब के घाट पर बच्चियों के कपड़े देख ग्रामीणों को आशंका हुई तो उन्होंने पानी में देखा तो सन्न रह गए. उन्होंने घटना की सूचना बच्चियों के परिजनों को दी. इसके बाद घटनास्थल पर परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी.

पुलिस ने शव को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करते हुए तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई. वहीं, इस मामले के संबंध में बाराहाट के थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि तीनों मासूम बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. मृतक के परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Begusarai RJD Leader Murder: बेगूसराय में RJD कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सोए अवस्था में बदमाशों ने किया छलनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget