एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में सनकी पिता ने 9 माह के बेटे पर सिलबट्टा पटककर ले ली जान, पति-पत्नी में चल रहा था विवाद 

Bihar News: मामला परनाडाबर थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि बच्चे की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है.

Nawada News: बिहार के नवादा में बुधवार को एक सनकी पिता ने अपने 9 माह की एक इकलौता पुत्र की हत्या कर दी. हत्या के बाद भागने के क्रम में आरोपी पिता को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. घटना परनाडाबर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि सनकी पिता ने अपने 9 माह के इकलौते बेटे की हत्या सिलबट्टा से मारकर कर दी है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान सुधीर यादव के 9 माह के बेटे के रूप में हुई है. वहीं, मृतक के मामा सुबोध कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में बच्चे की हत्या की गई है. 

मृत बच्चे के परिजन ने दी जानकारी

मृतक की मौसी ने बताया कि 4 महीना पहले मेरी बहन अपने मायके आई थी और तीन दिन पहले उसके जीजा भी अपने ससुराल आए. दोनों पति-पत्नी में तीन दिन से विवाद चल रहा रहा था. विवाद की वजह थी कि जीजा लगातार उसकी बहन को कह रहे थे कि ससुराल चलो, नहीं तो वह बच्चे को ही लेकर चले जाएंगे. इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया उसके जीजा ने अपने ही 9 महीना के बेटा की हत्या कर दी. 

बंद कमरे में पति-पत्नी में काफी विवाद बढ़ गया. उसके बाद गुस्से में आकर सुधीर यादव ने मसाला पीसने वाला सिलबट्टा उठाकर अपने 9 माह के इकलौते पुत्र पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है- थाना प्रभारी 

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी रंजन चौधरी ने कहा पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और इसी विवाद में एक बच्चे की हत्या कर दी गई है. हत्या की जानकारी मिलते ही गांव पहुंचकर हत्या करने वाले मृत बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पति-पत्नी के विवाद में बच्चों की हत्या की गई है.  जिस सामान से हत्या की गई थी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. गुस्से में आकर पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है.

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान से 50 लाख रुपए से अधिक की लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे थे बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget