एक्सप्लोरर

Nawada Fire: नवादा अग्निकांड का मुख्य आरोपी नंदू पासवान का कैसा रहा है इतिहास? सामने आई बड़ी बात

Nandu Paswan News: नवादा अग्निकांड में पूर्व हवलदार नंदू पासवान और उनके परिवार पर कार्रवाई चल रही है. वहीं, आरोपी के परिवार का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है.

Nawada Fire: नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्णा नगर में नदी किनारे बसे जमीन पर झोपड़ियों में आग लगाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. घटना का मुख्य आरोपित नंदू पासवान बिहार पुलिस से हवलदार पद से रिटायर हुआ है. वर्ष 2015 में वह रिटायर हुआ. नंदू पासवान का एक बेटा नागेश्वर पासवान वार्ड 16 का वार्ड सदस्य है जबकि बहू सरिता देवी आंगनबाड़ी सेविका है. वहीं, नंदू पासवान को ग्रामीणों ने दबंग प्रवृत्ति का बताया.

पीड़ित और आरोपी के परिजना का आरोप-प्रत्यारोप

इधर, बहू सरिता देवी का कहना है कि उनके पूरे परिवार को फंसाया गया है. ससुर नवादा में थे जबकि उनका बेटा विक्रम बुधवार को ही पटना से घर आया था. इसके बावजूद पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया. उन्होंने कहा कि जमीन उनकी रैयती है. जबरन सभी लोग उस जमीन पर रह रहे थे. दूसरी ओर, घटना के पीड़ित परिवारों का कहना है कि नंदू दबंग प्रवृत्ति का है. अक्सर राह चलते गोली मार देने की धमकी दिया करता था. जब भी खेती का समय आता है तो अज्ञात लोगों को बुलवा कर गांव में गोलीबारी कराता है.

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 12 जुलाई को मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया था. कहा गया था कि खेती का समय आ गया है. ऐसे में लोग पुन: गोलीबारी को लेकर सहमे हुए हैं. इसके बावजूद सुरक्षा के कोई कदम नहीं उठाए गए.

गांव में बढ़ी राजनीतिक चहलकदमी 

वहीं, आगजनी की घटना के बाद गांव में राजनीतिक चहलकदमी तेज हो गई है. गुरुवार को नवादा की विधायक विभा देवी ने गांव में पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया. भीम आर्मी से जुड़े लोग भी गांव पहुंचे. बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतू, कैलाश विश्वकर्मा आदि ने भी वहां पहुंच कर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया.

ये भी पढे़ं: Nawada Fire: 'ऐसी घटना करने की हिमाकत...', नवादा अग्निकांड पर चिराग पासवान के दिखे कड़े तेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget