एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में फटा गैस सिलेंडर, 5 लोग झुलसे, 2 बच्चों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Gas Cylinder Explosion: मिस्त्री बुलाकर गैस सिलेंडर-चूल्हा ठीक कराया जा रहा था. इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

Bihar News: बिहार के नवादा जिले (Nawada) में आग लगने की एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है. इस दुर्घटना में एक गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Explosion) से 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. वहीं 2 बच्चों की हालत गंभीर है. घटना आज यानी रविवार की है. बताया जा रहा है कि हिसुआ बाजार के अंदर एक घर में अचानक गैस का सिलेंडर फट गया जिसके बाद घर में मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुंशी टोला के एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से लोग घायल हुए. परिवार के सभी सदस्य अपने भाई के घर छठ पूजा में पहुंचे थे, इसी दौरान यह घटना घटी है.

बताया जा रहा है कि जख्मी नंदलाल कुमार का पुत्र आलोक कुमार, आलोक कुमार की पत्नी अनुराधा कुमारी, लल्लू प्रसाद का पुत्र पिंटू कुमार, ब्यूटी कुमारी और मिथुन कुमार गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सिलेंडर फटने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस (Nawada Police) भी पहुंच कर लोगों की मदद कर रही है.

2 बच्चों की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि घर में छठ की पूजा हो रही है और अपने दूसरे घर में जो बाजार के अंदर है वहां परिवार के कुछ सदस्य भोजन बनाने के लिए पहुंचे थे. खाना बनाने के दौरान दो साल से रखा गैस का सिलेंडर और चूल्हा नहीं जल रहा था. तभी परिवार के सदस्यों द्वारा मिस्त्री बुलाकर गैस सिलेंडर चूल्हा को ठीक कराया जा रहा था. उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई. 

आग लगने की इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. झुलसे लोगों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि नंदलाल कुमार के पुराने घर में भोजन बनाने के लिए सभी लोग आए हुए थे. इसी दौरान यह घटना घटी है. फिलहाल सभी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

Gopalganj By Election: नीतीश के करीबी नेता का BJP प्रत्याशी के लिए जागा प्रेम, कहा- जो हो... कुसुम देवी का करेंगे समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget