एक्सप्लोरर

'नरेंद्र मोदी यू-टर्न के उस्ताद... नीतीश कुमार ने उन्हें भी पीछे छोड़ा', कांग्रेस नेता जयराम रमेश का CM पर तंज

Bihar News: जयराम रमेश ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को यूटर्न करवाया गया. झारखंड में कोशिश की जा रही है. प्रधानमंत्री की ये सब रणनीति है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के एनडीए में जाने पर विपक्ष की ओर से कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं. बुधवार (31 जनवरी) को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मैं सोचता था नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यू-टर्न के उस्ताद हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने तो यू टर्न के उस्ताद को भी पीछे छोड़ दिया. कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा नरेंद्र मोदी ने मनरेगा पर यू टर्न लिया, जीएसटी पर यू-टर्न लिया, कृषि कानून पर यू-टर्न लिया लेकिन नीतीश कुमार ने तो यू-टर्न के उस्ताद को भी पीछे छोड़ दिया है.

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर क्या बोले?

जयराम रमेश ने कटिहार में यह बयान दिया है. उधर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मामले पर उन्होंने कहा, "हमारी ओर से तो कुछ फाइनल नहीं हो पाया है. देखिए जब गठबंधन में होते हैं और बातचीत चल रही होती है तो बेहतर होता है कि सब एक ही आवाज में बोलें. एकतरफा नहीं हो सकता है. हमने कोई घोषणा नहीं की है. इंडिया गठबंधन में तीन पार्टियां हैं. अलग-अलग लड़ना है तो हमें औपचारिक तौर से कहना चाहिए कि हम अलग-अलग लड़ेंगे."

'इंडिया गठबंधन एक होकर पश्चिम बंगाल में लड़ेगा'

कांग्रेस नेता ने कहा, "अब तक हम ये मान कर चल रहे हैं कि इंडिया गठबंधन एक होकर पश्चिम बंगाल में भी लड़ेगा." बीजेपी की ओर से कमेंट किया जा रहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत जहां भी राहुल गांधी जा रहे हैं वहां अलायंस की पार्टी बिखर जा रही है. इस पर जयराम रमेश ने कहा कि ये तो ईडी और सीबीआई का कमाल है. झारखंड में कोशिश की जा रही है. बिहार में नीतीश कुमार को यूटर्न करवाया गया. प्रधानमंत्री की ये सब रणनीति है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से भारत की जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: 'न जांच रुकेगी... न लालू परिवार दोषमुक्त होगा', सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget