एक्सप्लोरर

Nalanda News: उप सरपंच के पति की हत्या मामले में पूछताछ के लिए जिसे थाने लाया उसकी मौत हुई, जमकर बवाल

Death in Police Custody: उप सरपंच के पति की हत्या के मामले में तेल्हाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में पुलिस ने रविवार की रात युवक को हिरासत में लिया था.

नालंदा: जिले के तेल्हाड़ा थाने में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस ने रविवार की रात हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसे थाने लाया था. मौते के बाद सोमवार की सुबह परिजनों और आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर बवाल काटा. कुछ दिन पहले खजुरिया बाबा स्थल के पास कोरामा पंचायत के उप सरपंच के पति ललित यादव पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसमें तीन गोली लगने से उप सरपंच पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों ने तेल्हाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था.

जांच के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने युवक कृष्णा यादव को पूछताछ करने के लिए तेल्हाड़ा थाने लाया था. पुलिस की निगरानी में कृष्णा यादव को रखा गया था लेकिन सोमवार की सुबह जब पुलिस ने देखा तो दंग रह गई. इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो ग्रामीणों के साथ पहुंचे और थाना गेट के पास हंगामा करने लगे. पुलिस की बैरिकेडिंग को भी ग्रामीणों ने तोड़ दिया. मामला बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया तब मामला शांत हुआ.

Nalanda News: उप सरपंच के पति की हत्या मामले में पूछताछ के लिए जिसे थाने लाया उसकी मौत हुई, जमकर बवाल

एसडीएम ने कहा- युवक ने की आत्महत्या

हिलसा एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि युवक कृष्णा यादव को पूछताछ के लिए तेल्हाड़ा थाने की पुलिस अपने साथ ले गई थी. उसने रविवार की रात सिरिस्ता में आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जहां घटना हुई है वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. उसकी भी जांच की जा रही है.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने बताया कि कृष्णा यादव की पिटाई की गई है जिससे उसकी मौत हुई है. पुलिस आत्महत्या बता रही है. वहीं प्रशासन की ओर से परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि घटना जहां हुई है वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है. फुटेज दिखाया जाएगा.

इस मामले में नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि सोमवार की सुबह मामले की जानकारी मिली है. हिलसा एसडीपीओ कृष्ण मुरारी प्रसाद, एसडीएम सुधीर कुमार को तेल्हाड़ा थाना भेजा गया था. जांच के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और एक दरोगा एके उपाध्याय की लापरवाही सामने आई है. तुरंत दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. मृतक के परिजनों द्वारा कई आरोप लगाए गए हैं. सभी आरोपों की जांच की जा रही है. परिजनों ने यह भी बताया है कि पिछले पांच दिन से युवक को पूछताछ के नाम पर थाने लाकर टॉर्चर किया जा रहा था. लिखित आवेदन परिजनों की ओर से नहीं दिया गया है, लेकिन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham Sarkar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे नीरज कुमार बबलू, BJP विधायक ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget