एक्सप्लोरर

नालंदा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 91 लोगों को किया गिरफ्तार, SP के आदेश पर चला ऑपरेशन

Nalanda Crime News: नालंदा एसपी भारत सोनी ने रविवार की रात कई थानों में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए.

Bihar News: बिहार के नालंदा में पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. जिले के कई थानों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 91 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. रविवार की रात नालंदा में पुलिस ने यह एक्शन लिया है. आज सोमवार (13 जनवरी, 2025) को इसकी जानकारी दी गई है. इससे पहले पुलिस अधीक्षक भारत सोनी खुद सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करते नजर आ चुके हैं.

एसपी के निर्देश पर चलाया गया अभियान

बताया जाता है कि नालंदा एसपी भारत सोनी के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की है. पुलिस की गिरफ्त में आए 91 लोगों में सबसे ज्यादा अवैध शराब मामलों के 65 आरोपी और 15 फरार आरोपी शामिल हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ने 111 वारंट का निष्पादन किया है. एसपी भारत सोनी ने भी बीती रात कई थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया. इन थानों के पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए.

'लंबित केसों की जांच में तेजी लाएं'

एसपी भारत सोनी ने बताया कि डीएसपी, इंस्पेक्टर और कई थानाध्यक्षों के साथ लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है. ठंड के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. इसके लिए सेक्टर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि समय रहते हुए गंभीर अपराधों का खुलासा करें और लंबित केसों की जांच में तेजी लाएं. 

'विशेष अभियान चलाया जाए'

जिला पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि जिले में विशेष अभियान चलाकर जिन 91 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जिन बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है उन पर विभिन्न प्रकार के मामले दर्ज थे. सबसे ज्यादा शराब के मामले में गिरफ्तारी की गई है. सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष अभियान चलाकर वारंटी और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करें.

यह भी पढ़ें: Begusarai News: बेगूसराय में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, खिड़की से मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget