एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में शराब पीकर घर आया बेटा, पिता के साथ गाली-गलौज करने के बाद पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Son Killed Father: नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव की घटना है. रात में गोरेलाल ठाकुर शराब पीकर आया था. पिता के बेहोश होने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

नालंदा: जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव में रविवार की देर रात एक बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. जिस समय विवाद हुआ उस समय छोटा बेटा घर में था. पिता के बेहोश होने पर पुत्र घर की छत से कूदकर फरार हो गया. घर में मौजूद छोटा बेटा अनंत कुमार अपने पिता को इलाज कराने के लिए निजी क्लीनिक ले गया लेकिन 66 वर्षीय दिनेश शर्मा की रास्ते में ही मौत हो गई. मौत के बाद पुत्र ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस गांव पहुंची लेकिन आरोपित गोरेलाल ठाकुर फरार हो चुका था.

दिनेश शर्मा के एक पुत्र राजकुमार ठाकुर ने बताया कि पिता रात के करीब नौ बजे खाना खाने के लिए बैठे थे. उसी समय उनका भाई गोरेलाल ठाकुर शराब के नशे में आया और अचानक गाली-गलौज करने लगा. पिता ने जब मना किया तो भाई गोरेलाल ठाकुर ने लाठी-डंडे और ईंट से सिर पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गए थे. अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. राजकुमार ने कहा कि उनका भाई गोरेलाल हर दिन शराब पीकर आता है. उसने अपने ही भाई पर आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: आरजेडी ने बीजेपी पर तेज किए हमले, सुशील मोदी पर लगाया जमीन हड़पने का गंभीर आरोप

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना के संबंध में नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची लेकिन आरोपित पुत्र फरार हो गया था. परिजनों से जो जामकारी मिली है उससे यह पता चला कि शराब के नशे में पुत्र घर आया और किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद पुत्र ने पिता की पिटाई जिससे मौत हो गई. मामले की जांच की जा रही है. एक भाई ने अपने भाई पर आरोपी लगाते हुए आवेदन दिया है. मामला दर्ज कर जांच की जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण नाराज होने की अटकलों को किया खारिज, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव: कम मतदान पर भिड़े नेता, किसकी होगी जीत?
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget