एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: नालंदा में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से बदमाशों ने लूटे 3 लाख, विरोध करने पर मारी गोली

Bihar News: घटना नालंदा के खुदागंज थाना इलाके की है. पीड़ित शख्स मदारगंज स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक गुड्डू यादव बताया जा रहा है. उसे एक गोली लगी है.

नालंदा: खुदागंज थाना इलाके के हरसिंगरा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर सीएसपी संचालक से तीन लाख रुपये की लूट हो गई. सीएसपी संचालक बाइक से बैंक जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने पहले गोली मारी और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया. गोली लगने से बैंक संचालक गिर गया. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और गोली से जख्मी हुए संचालक को इलाज के लिए हिलसा अस्पताल भेज दिया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित शख्स की पहचान मदारगंज स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक गुड्डू यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में डीएसपी के आदेश के बाद आसपास के थाना इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया ताकि बदमाश गिरफ्त में आ सकें. घटना के बाद खुदागंज थाना पुलिस ने बताया कि गुड्डू हिलसा बाजार स्थित एसबीआई से पैसा लेकर अपने सीएसपी जा रहा था. इसी दौरान सुनसान जगह देख बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. 

Banka News: बांका-भागलपुर रेलखंड पर पति-पत्नी और एक बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत, बाइक से पार कर रहे थे क्रॉसिंग

संचालक को पैर में लगी गोली

इस घटना को लेकर पुलिस की मानें तो बिना सूचना के ही बैंक संचालक मेन ब्रांच से पैसा निकाल कर सीएसपी चले जाते हैं. इसको लेकर भी जांच की जा रही है कि आखिर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई. इस मामले में डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद जब उन्हें सूचना मिली तो वोजांच करने मौका ए वारदात पर पहुंचे. सीएसपी संचालक को एक गोली पैर में मारी गई है जो. वह खतरे से बाहर है और इलाज चल रहा है. संचालक से पूछताछ की जा रही है. डीएसपी ने कहा कि बदमाशों ने पहले संचालक की रेकी की होगी इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया होगा. मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है.

ये भी पढ़ें:-

Crime News: आरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शाम में खाना खाकर घर से निकला था, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget