एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, इलाज के लिए रात में बुलाया फिर दिया घटना को अंजाम

Nalanda News: मामला हिलसा थाना क्षेत्र का है. जख्मी डॉक्टर की पहचान अकबरपुर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

नालंदा: जिले के हिलसा थाना इलाके के अकबरपुर गांव में आरएमपी चिकित्सक को बीती रात बदमाशों ने बुलाकर गोली मारकर जख्मी (Nalanda News) कर दिया. जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. जख्मी डॉक्टर की पहचान अकबरपुर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. जो गांव में क्लिनिक चलाता है. गोली लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची फिर मामले की जांच में जुट गई. 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बदमाशों ने मरीज देखने का झांसा देकर डॉक्टर को बुलाया था. मौका मिलते ही गोली मारकर बदमाश फरार हो गए. गोली की आवाज सुनने के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर को तीन गोली लगी है.

फोन कॉल कर बदमाशों ने डॉक्टर को बुलाया था

जख्मी डॉक्टर के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि चिकित्सक क्लिनिक बंद कर घर आ गए थे, लेकिन एक अंजान नंबर से कॉल आया और बोला कि कुर्मिया विगहा में मरीज देखने के लिए जाना है. फोन आने के बाद दीपक क्लिनिक खोल कर अपना बैग लेकर निकल गए, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना के कारण का पता फिलहाल नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मामले की जांच चल रही है- पुलिस

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. डॉक्टर को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया था. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने इलाज कराने के लिए डॉक्टर को बुलाया था. इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है. कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. मामले की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: राजधानी पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार से लौट रहा था घर, बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भून डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget