एक्सप्लोरर

Nalanda Murder: नालंदा में मुन्ना डॉन की हत्या, फोन कर बुलाया और सीने में मारी 6 गोलियां, यह वजह आई सामने

Nalanda Murder Case: युवक की पहचान दीपनगर थाना इलाके के मनीचक गांव निवासी मुन्ना डॉन के रूप में हुई है. इस पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले नालंदा (Nalanda) में अपराधियों ने बुधवार की शाम दीपनगर थाना (Deepnagar Police Station) इलाके के शेखूपुर गांव के पास मुन्ना डॉन के नाम से प्रसिद्ध युवक को गोली मार दी. बदमाशों ने मुन्ना डॉन को लगभग छह गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद दीपनगर थानाध्यक्ष, बिहार शरीफ थाना प्रभारी, लहेरी थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना जांच की. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और करीबी लोग पहुंच गए. इसकी जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी सदर अस्पताल पहुंचे और हालात को कंट्रोल किया. 

मुन्ना डॉन पर दर्ज हैं कई मामले

मृतक की पहचान दीपनगर थाना इलाके के मनीचक गांव निवासी स्वर्गीय चंद्र देव पासवान के पुत्र 38 वर्षीय मुन्ना डॉन के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस हत्या की वजह की जांच में जुट गई है. अभी तक हत्या की वजह के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मुन्ना डॉन के ऊपर कई मामले पहले से दर्ज हैं. आरोप है कि वह लोगों के बीच दहशत पैदा करता था और लोगों को डरा-धमका कर अपना वर्चस्व बनाने में लगा हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि मुन्ना को फोन कर बुलाया गया, फिर इसकी हत्या कर दी गई. वहीं, कुछ लोगों को कहना है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. 

पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर ममले की जांच शुरू कर दी है. मृतक दीपनगर थाना इलाके के मनिचक गांव का रहने वाला है. पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि बाजार से घर जा रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. हालांकि, अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का तीखा हमला, कहा- बिहार संभल नहीं रहा, चले पीएम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget