एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का तीखा हमला, कहा- बिहार संभल नहीं रहा, चले पीएम...

Bihar Politics: विपक्षी एकता को मजबूत करने निकले नीतीश कुमार पर चिराग पासवान ने निशाना साधते हुए कहा कि जो बिहार में अपराध पर अंकुश नहीं लगा पाए, वह PM कैसे बन जाएंगे.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) देश की विपक्षी एकता को मजबूत और एक साथ करने को लेकर दिल्ली के दौरे पर हैं. विपक्षी एकता को सफल बनाने के लिए विपक्ष के नेता से मुलाकात कर रहे हैं. वहीं, नीतीश कुमार के इस कदम पर एलजेपी (आरवी) के मुखिया चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने तीखा हमला बोला है. 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि जो व्यक्ति बिहार को नहीं संभाल पाया, वह देश की राजनीतिक में कदम रखकर कैसे विपक्षी एकता कर पाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने इसे असंभव करार दिया. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि जब भी विपक्षी एकता की बात आएगी, तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की बात होगी. इस वक्त विपक्ष में प्रधानमंत्री के दर्जनों दावेदार हैं. ऐसे में विपक्षी एकता की बात करना नीतीश कुमार के बस की बात नहीं है. चिराग ने नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए कहा कि जो व्यक्ति बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश नहीं लगा पाया, वह देश के प्रधानमंत्री कैसे बन जाएंगे.

चाचा पशुपित को लेकर कही ऐसी बात

वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की ओर से चिराग पासवान को भतीजा नहीं मानने और अपना खून मानने से इनकार करने पर चिराग पासवान ने कहा कि चाचा पशुपति पारस कभी भी मुझे अपना भतीजा माने, लेकिन मैं अब भी उनको अपना चाचा मानता हूं. चिराग ने कहा कि अगर वे मुझे अपना मानते, तो आज यह परिस्थिति उत्पन्न नहीं होती. उन्होंने कहा कि पिता के जाने के बाद गार्जियन के रूप में चाचा ही थे, लेकिन कभी मुझे अपना भतीजा नहीं माने. लिहाजा, मैं भी अब बहुत आगे निकल चुका हूं.

सूरज भान सिंह पर जताया शक

वहीं, पशुपति पारस के बयान पर एलजेपी के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की ओर से दुख जताने पर चिराग पासवान ने कहा कि जिस समय पार्टी और परिवार टूट रहा था, उस वक्त सूरजभान सिंह पार्टी और परिवार तोड़ने में अपना अहम भूमिका निभा रहे थे. इस वक्त सुरजभान सिंह जो बयान दे रहे हैं, उसमें बहुत ही बड़ा विरोधाभास लग रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका जवाब हमारे चाचा और उनकी पार्टी के लोगों को देना चाहिए. चिराग ने कहा कि सुरज भान सिंह ने पार्टी और परिवार तोड़ने में चाचा का साथ दिया था, लेकिन अब एक साथ मिलने की बात कह रहे हैं. 

ये बातें चिराग ने हाजीपुर दौरे के दौरान कही. दरअसल, चिराग पासवान बुधवार को हाजीपुर के राघोपुर में अपने कार्यकर्ता के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: '...ये बात तय हो गई है', मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget