एक्सप्लोरर

'मुकेश सहनी हम लोगों से जूनियर, ऊपर से आए हैं ऊपर चले जाएंगे', JDU सांसद ने VIP सुप्रीमो को ये क्या कह दिया?

JDU MP Kaushalendra Kumar: कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राजनीति में कितने लोग आए और कितने लोग चले गए. मुकेश सहनी की राजनीति सात से आठ साल की है.

नालंदा: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) लगातार यात्रा कर रहे हैं. निषादों के आरक्षण की बात कर रहे हैं. आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस बड़ी संकल्प यात्रा से वह संदेश दे रहे हैं कि उनके समाज की ताकत क्या है. कुछ दिन पहले ही नालंदा में मुकेश सहनी ने अपनी यात्रा के तहत कार्यक्रम किया था. इन सबके बीच अब जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार (Kaushalendra Kumar) ने मुकेश सहनी पर खूब बरसे हैं.

दरअसल, जेडीयू कोटे से सांसद कौशलेंद्र कुमार बुधवार (13 सितंबर) को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नालंदा के अस्थावां पहुंचे थे. कार्यक्रम के तहत सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि ऊपर से आए हैं ऊपर चले जाएंगे, मुकेश सहनी हम लोगों से भी जूनियर हैं. मुकेश सहनी की राजनीति सात से आठ साल की है.

'मुकेश सहनी के पास पैसा है, पीड़ितों की मदद करें'

कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जिस समाज से मुकेश सहनी आते हैं उन्हें पता नहीं है कि उनके समाज में कितने लोग अभी पीड़ित हैं. सहनी बड़ा हो सकते हैं मगर समाज पिछड़ा है. नीतीश कुमार ने सबके लिए काम किया है. मुकेश सहनी के पास पैसा है. उनको पीड़ितों की मदद करनी चाहिए. कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राजनीति में कितने लोग आए और कितने लोग चले गए. नीतीश कुमार, लालू यादव, स्व. रामविलास पासवान समेत कई पुराने लोगों ने बिहार की देखरेख की. आज बिहार आगे बढ़ रहा है.

मंगलवार को नालंदा पहुंचे थे मुकेश सहनी

बता दें कि बीते मंगलवार (12 सितंबर) को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' के तहत पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित भी किया था. मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक को निशाने पर लिया था और खरी खोटी सुनाई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बेशर्मी भी...', पप्पू यादव ने ट्वीट करने के बाद तुरंत किया डिलीट, दोबारा PM मोदी को ऐसे घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget