एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: नालंदा में पोलिंग एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली, तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती

Bihar News: बिहार शरीफ के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या 14 में आपराधिक घटना हुई है. घायल पोलिंग एजेंट को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है.

नालंदा: बिहार नगर निकाय चुनाव (Bihar Municipal Elections) के दूसरे और अंतिम चरण के दौरान बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों में बुधवार को गोलीबारी (Firing in Nalanda) की घटना हुई है. फायरिंग और पथराव की भी बात कही जा रही है. इस घटना में एक पोलिंग एजेंट (Polling Agent) को गोली लग गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

घायल युवक की स्थिति नाजुक 

मामला जिले के बिहार शरीफ के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या 14 के बूथ नंबर पांच का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधी सुरक्षा तोड़ते हुए बूथ पर पहुंच गए. पोलिंग एजेंट मो. आकिब खान नाम के युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए. आसपास के लोगों की मदद से घायल पोलिंग एजेंट को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. वहीं, घायल युवक अकिब खां मो. महफूज खान के पुत्र बताया जा रहा है.

घटनास्थल पर डीएम और एसपी पहुंचे

इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि चुनाव में हार के हताश से एक पक्ष के प्रत्याशी के बदमाशों ने दूसरे पक्ष के उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट को गोली मारी है. हालांकि अभी लोग इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. वहीं, पुलिस भी इस मामले को लेकर अभी कुछ भी बयान नहीं दे रही है. पुलिस जांच के बाद दोषियों के खिलाफ करवाई करने की बात कह रही है. घटनास्थल पर डीएम और एसपी भी पहुंचकर इस मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IRCTC Scam: लालू पर फिर शुरू हुई CBI जांच की CM नीतीश ने बता दी वजह, बिना नाम लिए केंद्र पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget