एक्सप्लोरर

IRCTC Scam: लालू पर फिर शुरू हुई CBI जांच की CM नीतीश ने बता दी वजह, बिना नाम लिए केंद्र पर साधा निशाना

Nitish Kumar Reaction: सीबीआई ने साल 2018 में रेलवे घोटाले के मामले में जांच शुरू की थी जिसे मई 2021 में बंद कर दिया गया था. इस पर फिर से जांच शुरू की गई है. लालू यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के खिलाफ फिर से सीबीआई ने मोर्चा खोला है. उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के मामले को लेकर फिर से सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. इस पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हालांकि केंद्र का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी ओर एक इशारा करते हुए कहा कि लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने जांच इसलिए शुरू की है क्योंकि हम लोग फिर से साथ आ गए हैं. यही कारण है कि उन पर दोबारा जांच बैठाई जा रही है.

‘आपलोग खुद सोच लीजिए क्या हो रहा है’

नीतीश कुमार ने पत्रकार से बातचीत के दौरान इस सवाल पर जवाब दिया कि सोच लीजिए न आप लोग कि क्या हो रहा है. यही अब फिर से हो रहा है. हमलोग साथ आ गए हैं न इसलिए ये सब हो रहा है. सीएम नीतीश बस इतना बोलकर निकल गए. हालांकि उन्होंने केंद्र का नाम तो नहीं लिया, लेकिन ये ईशारा केंद्र की बीजेपी सरकार की ओर ही था. पहले बिहार में एनडीए की सरकार था. अगस्त में नीतीश कुमार ने आरजेडी और अन्य दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बना ली. अब कुछ महीने बाद फिर से लालू यादव पर सीबीआई ने पंजा मारना शुरू कर दिया है.

मई 2021 के बाद फिर खुला मामला

इस मामले पर तेजस्वी यादव का भी रिएक्शन आया था. उन्होंने कहा था कि सीबीआई आए न हमारे घर में डेरा डालकर फिर से बैठ जाए. बता दें कि रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लालू यादव पर साल 2018 में सीबीआई ने जांच शुरू की थी. लालू यादव यूपीए-वन सरकार में यह पोर्टफोलियो संभाल रहे थे. आरोप है कि तभी भ्रष्टाचार हुआ. इस मामले में सीबीआई ने 2018 में जांच शुरू की थी. मई 2021 में जांच बंद कर दी गई थी. यही मामला अब फिर खुला है.

यह भी पढ़ें- Bihar Nagar Nikay Chunav: नालंदा में मतदान केंद्र के पास भारी बवाल, प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, फायरिंग की भी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget