एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में बेटी की शादी का कार्ड बांट कर लौट रही थी मां, रास्ते में मौत, शहनाई वाले घर में पसरा मातम

Bihar News: महिला के साथ एक साल की बेटी भी गोद में थी जो सुरक्षित है. 24 नवंबर को महिला सुलेखा देवी की बेटी की शादी है. बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव लेकर चले गए.

नालंदा: भागन बिगहा ओपी थाना इलाके के मिल्कीपर गांव के समीप रविवार (05 नवंबर) की शाम बाइक अनियंत्रित होने की वजह से सड़क पर गिरने के बाद महिला की मौत हो गई. महिला अपने दामाद के साथ जा रही थी. इसी बीच रास्ते में यह घटना हो गई. महिला की पहचान चंडी थाना इलाके के नरसंडा गांव निवासी विजय राम की 40 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है. वह अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने के बाद घर लौट रही थी. घटना के बाद शहनाई वाले घर में मातम पसर गया है.

मोटरसाइकिल से गिरने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से महिला को सदर अस्पताल बिहार शरीफ पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. 24 नवंबर को महिला सुलेखा देवी की बेटी की शादी है. इसी शादी को लेकर परिवार वालों के यहां कार्ड पहुंचाने के लिए रविवार को घर से महिला अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल से निकली थी. कई लोगों के यहां कार्ड बांट दिया गया था. इसके बाद महिला घर लौट रही थी. महिला के साथ एक साल की बेटी भी गोद में थी जो सुरक्षित है.

महिला की सात बेटियां, तीसरी वाली की है शादी

बताया जाता है कि महिला की सात बेटियां हैं. इसमें तीसरे नंबर की बेटी की शादी है. एक भी बेटा नहीं है. शव को बिना पोस्टमार्टम कराए हुए सदर अस्पताल से परिवार वाले लेकर अपने गांव लेकर चले गए.

मृतक महिला के परिवार के ही एक व्यक्ति अशोक कुमार ने बताया कि सुलेखा देवी शादी का कार्ड बांटने के लिए अपने दामाद मंटू कुमार के साथ निकली थी. इस दौरान यह घटना हो गई. भागन बिगहा ओपी थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से महिला को सदर अस्पताल भेज दिया गया था. महिला के परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए. पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे.

यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में खेलने के दौरान हुआ हादसा, पोखर में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को सलाह- 'हमें ऐसा मुख्यमंत्री दें जो...'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को दे दी यह सलाह
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को बताया BJP की हार का सबसे बड़ा कारण? बोले- 'जनता दुखी है क्योंकि...'
बांकीपुर क्यों हारी BJP? अनंत सिंह ने बताया, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget