एक्सप्लोरर

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में खेलने के दौरान हुआ हादसा, पोखर में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत

Bihar News: स्थानीय लोगों ने बताया कि चिमनी मालिक ने ईंट बनाने को लेकर गहरा गड्ढा खुदवाया है. उसी जगह तीनों बच्चे खेल रहे थे. घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में रविवार (05 नवंबर) को पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र की है. एक साथ तीन बच्चों की पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत की खबर सुनकर गांव में मातम पसर गया. देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. पूरा मामला बाजपट्टी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का है. तीनों बच्चे चिमनी के बगल में पोखर में नहाने गए थे. इसी दौरान डूबने से सबकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. गांव के लोग मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने लगे. वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली सूचना पर बाजपट्टी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की बिंदुओं की जांच की जाएगी. मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

चिमनी संचालक ने खुदवाया था गड्ढा, डूब गए बच्चे

इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चिमनी मालिक ने ईंट बनाने को लेकर गहरा गड्ढा खुदवाया है. उसी जगह तीनों बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान तीनों बच्चे पोखर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.

मरने वालों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल

इस घटना में तीनों बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है. उनकी पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी लाडली कुमारी, सोनी कुमारी और आदित्य कुमार के रूप में की गई है. मामले को लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे नदी में नहा रहे थे या खेलने के दौरान डूब गए हैं. इसकी जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने आपको कंधे पर चढ़ाया, अकेले सरकार बना सकते थे...', अमित शाह पर खूब बोले ललन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget