एक्सप्लोरर

Nalanda Road Accident: नालंदा में सड़क किनारे 15 फीट गड्ढे में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत

Nalanda News: एक शव की पहचान जिले के मानपुर थाना इलाके के पेढ़का गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है. दो शवों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना चंडी थाना क्षेत्र की है.

नालंदा: चंडी थाना इलाके के सलेहपुर मोड़ के पास शुक्रवार (15 दिसंबर) की सुबह एक ट्रैक्टर सड़क किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर पर ईंट लोड था. चालक तेज रफ्तार में जा रहा था. ट्रैक्टर के पलटने से इसमें दबकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई.

दो शवों की नहीं हो सकी है पहचान

मौके पर पहुंची पुलिस ने दबे हुए शव को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला. एक शव की पहचान जिले के मानपुर थाना इलाके के पेढ़का गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है. खबर लिखे जाने तक दो शवों की पहचान नहीं हो सकी थी. घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

तीनों ट्रैक्टर पर थे सवार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार शरीफ की ओर से ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में पटना की ओर ईंट लोड करके जा रहा था. ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे. ट्रैक्टर के चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया. इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे 15 फीट गड्ढे में जा गिरा. ट्रैक्टर पर सवार तीनों व्यक्ति की दबकर मौत हो गई. बता दें कि जिस रूट में यह घटना घटी है वह बिहारशरीफ से पटना जाने वाली मुख्य सड़क है.

इस मामले में चंडी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. करीब 15 फीट सड़क किनारे खाई में ट्रैक्टर पलटा था. इसके नीचे तीन लोग दबे हुए थे जिनकी मौत हो गई है. एक शव की पहचान कर ली गई है. मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बिहारशरीफ से ईंट लोड कर पटना की ओर कहीं भेजा जा रहा था. फिलहाल दो शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Holiday Calendar 2024: बिहार में इन महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं, राजभवन से विश्वविद्यालय कैलेंडर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget